भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या मामले में फिर संदेशखाली पहुंचे जांच अधिकारी
Published by :BIJAY KUMAR
Published at :10 Jul 2025 11:17 PM (IST)
विज्ञापन

त्तर 24 परगना के संदेशखाली में भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं प्रदीप मंडल, देवदास मंडल और सुकांत मंडल की हत्या के मामले की जांच को लेकर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) ने तत्परता बढ़ाई है. सूत्रों के अनुसार, गुरुवार को दूसरे दिन भी केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने तफ्तीश के लिए संदेशखाली के नजात थाना क्षेत्र के कुछ इलाकों का जायजा लिया है.
विज्ञापन
कोलकाता.
उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं प्रदीप मंडल, देवदास मंडल और सुकांत मंडल की हत्या के मामले की जांच को लेकर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) ने तत्परता बढ़ाई है. सूत्रों के अनुसार, गुरुवार को दूसरे दिन भी केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने तफ्तीश के लिए संदेशखाली के नजात थाना क्षेत्र के कुछ इलाकों का जायजा लिया है. घटना को लेकर इस दिन भी स्थानीय कुछ लोगों से सीबीआइ अधिकारियों ने बातचीत कर जानकारी ली है. इसके अलावा घटनास्थल के अलग-अलग जगहों की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी भी की गयी है. जांच को लेकर सीबीआइ की ओर से आधिकारिक तौर पर फिलहाल कुछ नहीं कहा गया है.वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गयी थी. कलकत्ता हाइकोर्ट के निर्देश पर सीबीआइ ने मामले की जांच का जिम्मा संभाला है. इसके पहले हत्याकांड की जांच राज्य की सीआइडी कर रही थी. सीबीआइ द्वारा दर्ज. प्राथमिकी में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व नेता शाहजहां शेख समेत 25 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




