मेडिकल छात्रा के साथ गैंग रेप मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
मेडिकल छात्रा के साथ गैंग रेप मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

आइक्यू सिटी मेडिकल अस्पताल के द्वितीय वर्ष की छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुर्गापुर

आइक्यू सिटी मेडिकल अस्पताल के द्वितीय वर्ष की छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इधर, शनिवार से अस्पताल से लेकर न्यू टाउनशिप थाने के सामने महिलाओं की सुरक्षा व घटना में न्याय की मांग पर प्रदर्शन व हंगामा रविवार को भी जारी रहा. रविवार को कोलकाता अभया मंच से 26 सदस्यों का दल अस्पताल पहुंचा व घटना की निंदा करते हुए अस्पताल के समक्ष प्रदर्शन किया.

रविवार को दुर्गापुर की पुलिस घटनास्थल की घेराबंदी कर ड्रोन कैमरे से पूरे इलाके की जांच की और वीडियो बनाया. दोपहर बाद कोलकाता से आयी दो सदस्यी फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची व कई नमूने संग्रह किये. घटना के 35 घंटे से भी कम समय में ही दुर्गापुर कमिश्नरेट की पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोच लिया. रविवार को तीनो आरोपियों को महकमा अदालत में पेश किया गया, जहां सुनवाई के बाद सभी को 10 दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. पकड़े गये आरोपियों में दुर्गापुर थाना क्षेत्र के बिजरा ग्राम निवासी शेख रियाजउद्दीन उर्फ मंटू (31) फिरदौस शेख (23) व अपु बाउरी शामिल हैं. रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच तीनों को दुर्गापुर कोर्ट में लाया गया. मामले की सुनवाई एसीजेएम कोर्ट में हुई, जहां पुलिस ने आरोपियों को 10 दिनों की पुलिस हिरासत की मांग की.

आरोपियों की पैरवी के लिए कोई भी वकील सामने नहीं आया

आरोपियों की तरफ से बचाव के लिए दुर्गापुर कोर्ट का कोई अधिवक्ता खड़ा नहीं हुआ. सरकारी अधिवक्ता (पीपी) के तौर पर अनिमित्रा देब व भाजपा की ओर से कोलकाता हाइकोर्ट के अधिवक्ता पार्थ घोष ने आरोपियों पर लगे संगीन आरोपों को सही ठहराने के लिए टीआइ परेड व पीड़िता का गुप्त बयान दर्ज कराने की मांग रखते हुए याचिका दायर की. अदालत की एसीजीएम (तत्काल प्रभार) देवकल्प सरकार ने रिमांड की अर्जी को स्वीकार कर आरोपियों को 10 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया. डीसीपी (ईस्ट) अभिषेक गुप्ता ने बताया कि घटना में शामिल तीन आरोिपयों को पकड़ा गया है. बाकियों की तलाश जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola