चोरी करने के लिए कार से पहुंचते हैं चोर

Updated:
विज्ञापन
चोरी करने के लिए कार से पहुंचते हैं चोर

इस फुटेज को देखकर पुलिस भी हैरान है. फुटेज में देखा जा रहा है कि चोर बैटरी चोरी करने के लिए कार से पहुंच रहे हैं.

विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की वारदात हावड़ा. सांतरागाछी और शिवपुर इलाके में आधी रात के बाद टोटो से बैटरी चोरी होने से टोटो चालकों की परेशानी बढ़ गयी है. ये चालक आंतकित हैं. हालांकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन दो दिन पहले चोरी का एक सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगी है. इस फुटेज को देखकर पुलिस भी हैरान है. फुटेज में देखा जा रहा है कि चोर बैटरी चोरी करने के लिए कार से पहुंच रहे हैं. इस फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पिछले दिनों नबान्न के पास शरत चटर्जी रोड इलाके में टोटो से बैटरी चोरी की घटना हुई थी. फुटेज में देखा कि एक सफेद रंग बेशकीमती कार से चोर उतरे. इसके बाद कई टोटो से बैटरी खोलकर कार की डिक्की में रखा और वहां से निकल पड़े. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है. पुलिस ने बताया कि हाल के दिनों में सांतरागाछी और शिवपुर में चोरी की घटना हुई है. पुलिस को चोरी से संबंधित फुटेज मिला है. चोर जल्द ही गिरफ्तार होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola