सिंगूर : सीएम ने की विकास मेगा प्रोजेक्ट की घोषणा
Updated at : 28 Jan 2026 10:40 PM (IST)
विज्ञापन

सिंगूर से राज्य सरकार ने एक साथ कई मेगा परियोजनाओं की शुरुआत की. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को ‘बांग्ला बाड़ी’ आवास योजना के दूसरे चरण का उद्घाटन किया, जिसकी कुल लागत 24,180 करोड़ रुपये है.
विज्ञापन
हुगली.
सिंगूर से राज्य सरकार ने एक साथ कई मेगा परियोजनाओं की शुरुआत की. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को ‘बांग्ला बाड़ी’ आवास योजना के दूसरे चरण का उद्घाटन किया, जिसकी कुल लागत 24,180 करोड़ रुपये है. इस चरण के तहत लाखों लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए सीधी आर्थिक सहायता देने की घोषणा की. कार्यक्रम से बहुप्रतीक्षित घाटाल मास्टर प्लान का भी शुभारंभ किया गया. दशकों से लंबित इस योजना के लागू होने से पश्चिम मेदिनीपुर, हुगली, हावड़ा और बर्दवान सहित व्यापक क्षेत्र को वार्षिक बाढ़ से राहत मिलने की उम्मीद जतायी जा रही है. कृषि और विपणन व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने 50 नयी सुफल बांग्ला वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. इसके साथ ही बंगाल कृषि बीमा योजना के तहत 80 करोड़ रुपये की फसल क्षतिपूर्ति की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजने की जानकारी भी दी.कृषि यंत्रीकरण को गति देने के लिए राज्य भर में 150 कस्टम हायरिंग सेंटर, 603 कृषि यंत्र केंद्र की शुरुआत की गयी और 160 करोड़ रुपये मूल्य की 29,000 आधुनिक कृषि मशीनें किसानों के बीच वितरित की गयीं. इसके अलावा 22 जिलों के 4,760 लाभार्थियों को भूमि पट्टा (पत्ता) प्रदान किये जाने की जानकारी दी.
स्वास्थ्य क्षेत्र में भी बड़ी पहल करते हुए विश्व बैंक की सहायता से उन्नत सुस्वास्थ्य परियोजना की शुरुआत की गयी. इस परियोजना की कुल लागत 3,700 करोड़ रुपये है, जिसे अगले पांच वर्षों में लागू किया जायेगा. इसका उद्देश्य राज्य की सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करना है.कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के 28 विभागों के अंतर्गत 1,076 परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया, जिनकी कुल लागत 5,694 करोड़ रुपये है. इसके साथ ही 606 नयी परियोजनाओं की आधारशिला रखी गयी, जिन पर 2,177 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे.
राज्य सरकार का दावा है कि इन सभी परियोजनाओं के माध्यम से आवास, कृषि, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में व्यापक सुधार होगा और आम लोगों को सीधा लाभ पहुंचेगा. सिंगूर की धरती से किये गये इन उद्घाटनों को चुनावी वर्ष में राज्य सरकार का बड़ा विकासात्मक संदेश माना जा रहा है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




