उच्च न्यायालय के फैसले का केंद्रीय मंत्री ने किया स्वागत
Updated at : 29 Jan 2026 10:07 PM (IST)
विज्ञापन

कलकत्ता हाइकोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस सरकार को सीमा भूमि बीएसएफ को सौंपने के निर्देश दिये हैं. इस फैसले का केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने स्वागत करते हुए कहा कि राज्य लगातार सुरक्षा से समझौता कर रहा है.
विज्ञापन
कोलकाता.
कलकत्ता हाइकोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस सरकार को सीमा भूमि बीएसएफ को सौंपने के निर्देश दिये हैं. इस फैसले का केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने स्वागत करते हुए कहा कि राज्य लगातार सुरक्षा से समझौता कर रहा है. यह हाइकोर्ट की तरफ से राज्य सरकार के मुंह पर एक और तमाचा है, क्योंकि राज्य लगातार देश की सुरक्षा से समझौता कर रहा था. केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि इसके बाद भी बंगाल सरकार इतनी आसानी से जमीन नहीं देने वाली है. जमीन देने से पहले वह बांग्लादेश से बात करेगी, क्योंकि अब पश्चिम बंगाल में वही हो रहा है, जो बांग्लादेश से आदेश आता है. अब देखना है कब तक बंगाल सरकार जमीन उपलब्ध कराती है और इसमें कितना समय लेती है. केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि एसआइआर से जुड़े विरोध का मकसद अलग है. ममता बनर्जी एसआइआर को पटरी से उतारना चाहती हैं और साथ ही बजट भी आ रहा है. इस बजट का कोई भी संदेश, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति दिखाता है, वह दब सकता है. ममता बनर्जी वहां जो नाटक करने की योजना बना रही हैं, वह बजट के सकारात्मक पहलुओं को दबाने की कोशिश है. यह उनकी तरफ से एक सोची-समझी योजना है.अजित पवार की मौत पर सीएम के बयान की निंदा
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत को लेकर सीएम ममता बनर्जी के बयान पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि अगर आप देखना चाहते हैं कि भारत के राजनीतिक इतिहास में कोई कितना नीचे गिर सकता है, तो ममता बनर्जी ने बुधवार को जो बयान दिया, वह एक ऐसा उदाहरण होगा जिसे भारत के राजनीतिक इतिहास में याद रखा जायेगा.आरजी कर रेप और हत्या के केस की मृतका के माता-पिता के इस दावे पर कि उन्हें राजनीति में आने या चुनाव लड़ने का ऑफर दिया गया, पर सुकांत मजूमदार ने कहा कि जिस परिवार ने अपनी बेटी को खो दिया है, उनसे यह कहना कि उन्हें चुनाव लड़ने के लिए पैसे मिलेंगे, यह बहुत ही घटिया हरकत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




