नियुक्ति घोटाला : मनीष जैन व कुंतल घोष को इडी का नोटिस

Updated at : 11 Mar 2026 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
नियुक्ति घोटाला : मनीष जैन व कुंतल घोष को इडी का नोटिस

राज्य में एसएससी के जरिये हुईं नियुक्तियों के घोटाले की जांच एक बार फिर तेज हो गयी है. प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने मामले की जांच के तहत राज्य के शिक्षा विभाग के पूर्व सचिव मनीष जैन और हुगली के निष्कासित तृणमूल कांग्रेस नेता कुंतल घोष को नोटिस भेजा है.

विज्ञापन

कोलकाता.

राज्य में एसएससी के जरिये हुईं नियुक्तियों के घोटाले की जांच एक बार फिर तेज हो गयी है. प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने मामले की जांच के तहत राज्य के शिक्षा विभाग के पूर्व सचिव मनीष जैन और हुगली के निष्कासित तृणमूल कांग्रेस नेता कुंतल घोष को नोटिस भेजा है. दोनों को अगले सप्ताह सॉल्टलेक के सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित इडी कार्यालय में पेश होने को कहा गया है.

कुछ दिनों पहले ही इसी मामले में इडी ने राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी को भी पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था. प्राथमिक स्कूलों में हुईं नियुक्तियों के घोटाले की जांच के दौरान कुंतल घोष को पहले केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) ने गिरफ्तार किया था. बाद में इसी मामले में इडी ने भी उसे गिरफ्तार किया. फिलहाल वह जमानत पर बाहर है.

सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसी को एसएससी के जरिये हुईं नियुक्तियों से जुड़े कुछ नये सुराग मिले हैं. इन्हीं तथ्यों के बारे में अधिक जानकारी जुटाने के लिए घोष को नोटिस भेजा गया है. इसके साथ ही इस मामले में पूर्व शिक्षा सचिव मनीष जैन से भी पूछताछ की तैयारी की जा रही है.

प्राथमिक स्कूलों में नियुक्ति घोटाले के मामले में सीबीआइ पहले ही आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है.

मामले की सुनवाई के दौरान पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी स्वास्थ्य कारणों से अदालत में पेश नहीं हो सके. उनके वकील ने अदालत को इसकी जानकारी दी. हालांकि उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी अदालत में मौजूद थीं. अदालत ने बताया कि इडी और सीबीआइ से जुड़े मामलों की अगली संयुक्त सुनवाई 15 जून को होगी.

विज्ञापन
BIJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BIJAY KUMAR

BIJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola