ePaper

सोमवार को उत्तर बंगाल दौरे पर जायेंगी सीएम ममता बनर्जी

Updated at : 07 Nov 2025 11:09 PM (IST)
विज्ञापन
सोमवार को उत्तर बंगाल दौरे पर जायेंगी सीएम ममता बनर्जी

Kolkata: West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee speaks during a meeting with leaders from the Muslim community regarding the Waqf (Amendment) Bill, 2025, in Kolkata, Wednesday, April 16, 2025. (PTI Photo/Swapan Mahapatra)(PTI04_16_2025_000128B)

बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित परिवारों को देंगी आर्थिक सहायता

विज्ञापन

बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित परिवारों को देंगी आर्थिक सहायता कोलकाता. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक महीने के भीतर एक बार फिर उत्तर बंगाल के दौरे पर जा रही हैं. राज्य सचिवालय नबान्न से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री आगामी सोमवार को उत्तर बंगाल के लिए रवाना होंगी. सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री यह दौरा हाल ही में क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि, भूस्खलन और बाढ़ से प्रभावित जिलों की स्थिति का जायजा लेने के उद्देश्य से कर रही हैं. वह बागडोगरा पहुंचने के बाद सिलीगुड़ी के उत्तर कन्या भवन में एक उच्चस्तरीय प्रशासनिक बैठक करेंगी. इस बैठक में उत्तर बंगाल के पांच जिलों दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार और कालिम्पोंग के जिलाधिकारी और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे. नबान्न की ओर से इस संबंध में सभी संबंधित जिलाधिकारियों को निर्देश भेजे जा चुके हैं. गौरतलब है कि पिछले महीने भारी बारिश और भूस्खलन से दार्जिलिंग, मिरिक और आसपास के इलाकों में जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ था. कई लोगों की मौत हुई थी, जबकि कई अब भी लापता बताये जा रहे हैं. मुख्यमंत्री ने उस समय दो बार क्षेत्र का दौरा कर राहत कार्यों की समीक्षा की थी. सूत्रों के अनुसार, इस बार मुख्यमंत्री बाढ़ और आपदा में मारे गये लोगों के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि सौंपेंगी. राज्य सरकार की ओर से फिलहाल प्रभावित परिवारों को त्रिपाल और कम्युनिटी किचन के जरिए भोजन की अस्थायी व्यवस्था की गयी है. हालांकि, अब भी हजारों लोग बेघर हैं और अपने दस्तावेज खो चुके हैं. मुख्यमंत्री इस बार स्थिति का जमीनी आकलन कर आगे की पुनर्वास योजनाओं पर निर्णय ले सकती हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANDIP TIWARI

लेखक के बारे में

By SANDIP TIWARI

SANDIP TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola