कोलकाता पुस्तक मेला कल से, 15 साल बाद भाग लेगा पड़ोसी देश चीन

Updated:
विज्ञापन
कोलकाता पुस्तक मेला कल से, 15 साल बाद भाग लेगा पड़ोसी देश चीन

महानगर में गुरुवार से शुरू होने वाले कोलकाता अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले में इस बार चीन भी भाग ले रहा है. कोलकाता के बोइ मेला प्रांगण में 22 जनवरी से तीन फरवरी तक 49वां अंतरराष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेला आयोजित होना है.

विज्ञापन

कोलकाता.

महानगर में गुरुवार से शुरू होने वाले कोलकाता अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले में इस बार चीन भी भाग ले रहा है. कोलकाता के बोइ मेला प्रांगण में 22 जनवरी से तीन फरवरी तक 49वां अंतरराष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेला आयोजित होना है. पब्लिशर्स एंड बुकसेलर्स गिल्ड के अध्यक्ष सुधांशु शेखर डे और महासचिव त्रिदिब कुमार चटर्जी ने बताया कि पुस्तक मेला शुरू होने में बहुत कुछ ही समय बाकी है. फिर भी हम लोग पुस्तक मेले में चीन के प्रकाशकों को स्टॉल उपलब्ध करा रहे हैं. 22 जनवरी शाम चार बजे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मेले का औपचारिक उद्घाटन करेंगी. इस अवसर पर स्वप्नमय चक्रवर्ती को मुख्यमंत्री द्वारा दो लाख रुपये मूल्य का गिल्ड लाइफटाइम लिटरेरी अवार्ड प्रदान किया जायेगा. मेले में एक हजार से अधिक प्रकाशकों और संस्थानों के भाग लेने की संभावना है. मेले के शुरू होने से ठीक पहले चीन द्वारा भाग लेने का निर्णय लिए जाने के कारण इस बार कुल 21 देशों की भागीदारी सुनिश्चित हुई है, जिससे मेला एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच के रूप में स्थापित होगा. 30 जनवरी को ‘चिरो तरुण’ के रूप में वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया जायेगा, जिसमें कवि मृदुल दासगुप्ता, रूपा पत्रिका के प्रकाशक राजेंद्र कुमार मेहरा और पाठक निर्मल भट्टाचार्य को सम्मानित किया जायेगा. एक फरवरी को बाल दिवस आयोजित होगा. मेले में कुल नौ प्रवेश और निकास द्वार बनाये गये हैं, जिनमें अर्जेंटीना की वास्तुकला पर आधारित द्वार भी शामिल हैं. प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बांग्लादेशी प्रकाशकों की अनुपस्थिति पर पूछे गये प्रश्न के उत्तर में महासचिव त्रिदिब कुमार चटर्जी ने कहा कि पुस्तकों की कोई अंतरराष्ट्रीय सीमा नहीं होती.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Bijay Kumar

लेखक के बारे में

By Bijay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola