रहड़ा : मकान में विस्फोट के मामले में किरायेदार गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
रहड़ा : मकान में विस्फोट के मामले में किरायेदार गिरफ्तार

रहड़ा थाना क्षेत्र के बंदीपुर के ठाकुर कॉलोनी में एक मकान में हुए जोरदार विस्फोट के मामले में किरायेदार को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

अवैध रूप से बारूद और पटाखे रखने के आरोप

बैरकपुर. रहड़ा थाना क्षेत्र के बंदीपुर के ठाकुर कॉलोनी में एक मकान में हुए जोरदार विस्फोट के मामले में किरायेदार को गिरफ्तार किया गया है. उसका नाम अभिजीत सिंह है. सोमवार को उसे बैरकपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया. गौरतलब है कि रविवार शाम को उक्त किराये के घर में ही विस्फोट की घटना हुई थी. अभिजीत सिंह गत तीन वर्षों से इलाके में किराये पर घर लेकर रह रहा है, उसी घर में विस्फोट हुआ. पुलिस ने अवैध रूप से बारूद और पटाखे रखने के आरोप में किरायेदार को गिरफ्तार किया है. जब घर में सभी सो रहे थे, तभी अचानक घर के एक हिस्से में भारी आवाज के साथ विस्फोट हो गया था. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने इकट्ठा कर जांच की, तो प्राथमिक जांच में पता चला कि घर में पटाखे बनाने का काम होता था, बड़े पैमाने पर बारूद और पटाखा सामग्री रखी गयी थी, जिस कारण ही धमाका हुआ था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola