कोलकाता में तापमान गिरकर 18 पर आया
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता का तापमान मंगलवार को और घट कर 18 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया.
विज्ञापन
उत्तरी हवाओं के आने का रास्ता साफ
संवाददाता, कोलकाताकोलकाता का तापमान मंगलवार को और घट कर 18 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. अलीपुर मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक दक्षिण बंगाल के आठ जिलों में कुहासे का असर देखने को मिलेगा. अगले कुछ दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं दिख रही है. सोमवार को कोलकाता का तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. यह सामान्य से 1.1 डिग्री कम था. इसकी तुलना में मंगलवार को तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम रहा. मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी हवाओं के प्रवेश के लिए राज्य में इस समय अनुकूल परिस्थिति है. इस वजह से ही तापमान में कमी आ रही है. मंगलवार को दक्षिण बंगाल में पुरुलिया में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया. पुरुलिया में इस समय तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस है. साथ ही दमदम में 17 डिग्री, कल्याणी में 15 डिग्री, दीघा में 16.3 डिग्री, कृष्णनगर में 16.2 डिग्री, उलूबेड़िया में 16 डिग्री, बांकुड़ा में 17 डिग्री, कैनिंग में 18 डिग्री, बर्दवान में 15.8 डिग्री, आसनसोल में 16.8 डिग्री औ झाड़ग्राम में 14 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










