खड़दह निवासी शिक्षक का शव फरक्का से बरामद

Updated:
विज्ञापन
खड़दह निवासी शिक्षक का शव फरक्का से बरामद

शुक्रवार दोपहर को मृतक शिक्षक के परिजनों ने मीडिया के सामने आरोप लगाया कि शानू की हत्या की गयी है.

विज्ञापन

बैरकपुर. उत्तर 24 परगना जिले के खड़दह के ज्योति कॉलोनी क्षेत्र के निवासी व मालदा विद्यासागर विद्यापीठ हाइस्कूल में संविदा शिक्षक शानू मंडल का शव फरक्का बैराज के गेट नंबर 63 के पास बरामद किया गया. सूत्रों के मुताबिक, शानू मंडल पिछले सप्ताह घर आये थे. उन्हें बोलपुर स्थित एक कॉलेज में साक्षात्कार के लिए जाना था. परिवार के सदस्यों ने आखिरी बार उनसे सोमवार को बात की थी. लेकिन उसके बाद से शिक्षक का कोई सुराग नहीं मिल रहा था. बुधवार को परिजनों को शानू की मौत की खबर मिली. स्थानीय पार्षद ने शानू के परिजनों को बताया कि शानू का शव फरक्का बैराज के गेट नंबर 63 के पास बरामद किया गया है. परिवार के सदस्य तुरंत वहां पहुंचे. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसके बाद शव को गुरुवार देर रात खड़दह ज्योति कॉलोनी लाया गया. शुक्रवार दोपहर को मृतक शिक्षक के परिजनों ने मीडिया के सामने आरोप लगाया कि शानू की हत्या की गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola