ePaper

तुष्टिकरण पर आधारित है तृणमूल कांग्रेस की चुनावी रणनीति: सुकांत

Updated at : 10 Jun 2025 2:22 AM (IST)
विज्ञापन
तुष्टिकरण पर आधारित है तृणमूल कांग्रेस की चुनावी रणनीति: सुकांत

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के तृणमूल कांग्रेस सरकार की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि उनकी पूरी चुनावी रणनीति तुष्टिकरण की राजनीति पर आधारित है.

विज्ञापन

कोलकाता. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय सुकांत मजूमदार ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के तृणमूल कांग्रेस सरकार की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि उनकी पूरी चुनावी रणनीति “तुष्टिकरण की राजनीति ” पर आधारित है. सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में, श्री मजूमदार ने दावा किया कि ममता बनर्जी का राजनीतिक रोडमैप दो समानांतर रणनीतियों के इर्द-गिर्द केंद्रित है: “लगातार मुस्लिम तुष्टिकरण ” और “बंगाली हिंदुओं का निरंतर उत्पीड़न. ” सुकांत मजूमदार ने लिखा, “पश्चिम बंगाल की सत्तावादी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चुनाव जीतने की पूरी योजना एक ही रणनीति पर टिकी है, ””तुष्टिकरण की राजनीति””. एक तरफ, लगातार मुस्लिम तुष्टिकरण और दूसरी तरफ, बंगाली हिंदुओं का निरंतर उत्पीड़न और व्यवस्थित धार्मिक उत्पीड़न, ये सब सिर्फ़ हिंदुओं को अल्पसंख्यक बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है.

उन्होंने आगे कहा कि यह एक विफल मुख्यमंत्री का हताश संघर्ष है! आज बंगाल के लोगों का पश्चिम बंगाल को बंगाली हिंदुओं के लिए फिर से रहने लायक भूमि बनाना ही संकल्प है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola