राजनीतिक फायदे के लिए हो रहा छात्रों का इस्तेमाल : कुणाल घोष

Updated at : 25 Aug 2024 1:18 AM (IST)
विज्ञापन
राजनीतिक फायदे के लिए हो रहा छात्रों का इस्तेमाल : कुणाल घोष

आरजी कर कांड के विरोध में आयोजित रैली में क्लास चलने के दौरान स्कूली विद्यार्थियों की भागीदारी पर राज्य के तीन स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी करके स्कूली शिक्षा विभाग ने स्पष्टीकरण मांगा है

विज्ञापन

रैली निकालने को लेकर राज्य के तीन स्कूलों को जारी किया गया है कारण बताओ नोटिस

कोलकाता. आरजी कर कांड के विरोध में आयोजित रैली में क्लास चलने के दौरान स्कूली विद्यार्थियों की भागीदारी पर राज्य के तीन स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी करके स्कूली शिक्षा विभाग ने स्पष्टीकरण मांगा है. इस मामले को लेकर तृणमूल कांग्रेस के पूर्व महासचिव कुणाल घोष ने आरोप लगाया कि राजनीतिक फायदे के लिए कुछ लोग विद्यार्थियों का इस्तेमाल कर रहे हैं.

उन्होंने कहा : हमने (तृणमूल ने) मामले की विस्तार से जानकारी ली है. पता चला है कि स्थानीय स्तर पर कुछ राजनीतिक ताकतें स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को रैली में शामिल होने के लिए मजबूर कर रही हैं. कहीं-कहीं स्कूल में कोई शिक्षक-शिक्षिका अपने राजनीतिक मतों को लेकर विद्यार्थियों को रैली में शामिल कर रहे हैं.

असल में शिक्षा विभाग इसे ही रोकना चाहता है. यदि स्कूल शुरू होने से पहले या स्कूल की छुट्टियों के बाद कोई रैली निकालता है और उसके कोई विद्यार्थी शामिल होता है, तब किसी को कहने का कुछ नहीं होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola