बागदा में सब-इंस्पेक्टर के घर चोरी नकदी व लाखों के गहने बरामद

Updated:
विज्ञापन
बागदा में सब-इंस्पेक्टर के घर चोरी नकदी व लाखों के गहने बरामद

गिरफ्तार आरोपियों के नाम सदानंद समाद्दार (29), जयंता दास (30), भोला दास (21) और राजू बेरा (35) हैं.

विज्ञापन

चार आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में नकदी, सोने की चेन, अंगूठियां और ताला तोड़ने के औजार जब्त

बनगांव. उत्तर 24 परगना जिले के बागदा थाना क्षेत्र में एक सब-इंस्पेक्टर के घर का ताला तोड़कर नकदी और लाखों रुपये के गहने चोरी करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के नाम सदानंद समाद्दार (29), जयंता दास (30), भोला दास (21) और राजू बेरा (35) हैं. आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी, जिसके बाद चोरी की नकदी और गहने बरामद किये गये. वारदात में इस्तेमाल किये गये औजार भी जब्त किये गये हैं. पुलिस ने बताया कि गत 21 फरवरी को बनगांव थाना में कार्यरत सब-इंस्पेक्टर मिथुन विश्वास ने लिखित शिकायत दर्ज करायी थी कि उनके घर से नकदी समेत लाखों के गहने चोरी हो गये हैं. उन्होंने बताया कि वह पहले बागदा थाना में पदस्थापित थे और उस दौरान हेलेंचा कॉलेज के पीछे किराये के मकान में रहते थे. 15 फरवरी को उनका तबादला बनगांव थाने में हो गया, जिसके बाद वह घर बंद कर वहां से चले गये. बाद में जब वह अपना सामान लेने हेलेंचा स्थित घर पहुंचे, तो देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है और घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा है. कई ताले तोड़े गये थे और उनका ब्रीफकेस भी क्षतिग्रस्त था. घर से 46 हजार रुपये नकद, सोने की चेन समेत कई गहने और महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब थे.

उधर, शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान एक-एक कर चोरी का सामान बरामद किया गया. सदानंद के घर से सोने की एक चेन, दो अंगूठियां, नकदी और लोहे के कई औजार मिले. वहीं, बुधवार रात जयंता के घर से भी ताला तोड़ने में इस्तेमाल किये गये लोहे के औजार बरामद किये गये.

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola