एसटीएफ ने 2.8 लाख के जाली नोटों के साथ युवक को दबोचा

Updated:
विज्ञापन
एसटीएफ ने 2.8 लाख के जाली नोटों के साथ युवक को दबोचा

शालीमार स्टेशन से तस्करी की कोशिश के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार करने के साथ ही उसके कब्जे से करीब 2.8 लाख रुपये के जाली नोट भी जब्त किये गये हैं.

विज्ञापन

कोलकाता. राज्य पुलिस के स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) ने कोलकाता से मुंबई में जाली नोटों की तस्करी की घटना को विफल कर दिया है. शालीमार स्टेशन से तस्करी की कोशिश के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार करने के साथ ही उसके कब्जे से करीब 2.8 लाख रुपये के जाली नोट भी जब्त किये गये हैं. आरोपी का नाम सौमेन पाल (33) है और वह मुर्शिदाबाद के दौलताबाद इलाके का निवासी है. एसटीएफ की ओर से बताया गया कि आरोपी से पूछताछ करने पर पता चला कि उसे जाली नोटों की खेप मुर्शिदाबाद से ही मिली थी, जिसे मुंबई स्थित लोकमान्य तिलक रेलवे स्टेशन पर एक शख्स को सौंपना था. यही वजह है कि वह मुंबई जाने के लिए शालीमार स्टेशन आया था. आरोपी के खिलाफ शालीमार जीआरपी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. एसटीएफ के अधिकारी आरोपी के अन्य साथियों का पता लगाने की कोशिश में जुटे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola