बंगाल में भी 1975 के आपातकाल जैसी परिस्थिति : अमित मालवीय

Updated:
विज्ञापन
बंगाल में भी 1975 के आपातकाल जैसी परिस्थिति : अमित मालवीय

भाजपा नेता व आइटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि तृणमूल भी उसी वंशवादी और तानाशाही मानसिकता का प्रतीक है, जिसने 1975 में देश पर आपातकाल थोपा था.

विज्ञापन

कोलकाता. भाजपा नेता व आइटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि तृणमूल भी उसी वंशवादी और तानाशाही मानसिकता का प्रतीक है, जिसने 1975 में देश पर आपातकाल थोपा था. उन्होंने यह प्रतिक्रिया आपातकाल को लेकर तृणमूल सांसद और पूर्व पत्रकार सागरिका घोष की टिप्पणी पर दी. मालवीय ने बुधवार को अपने एक्स हैंडल पर कहा कि तृणमूल सांसद सागरिका घोष द्वारा आपातकाल का बचाव करना चौंकाने वाला नहीं है. उन्होंने कहा कि तृणमूल उसी वंशवादी और अधिनायकवादी सोच की शाखा है, जो असहमति से डरती है और अधीनता में विश्वास रखती है. उन्होंने आरोप लगाया कि सागरिका घोष ने जान-बूझकर आपातकाल के दौरान हुई कई अहम घटनाओं पर चुप्पी साध ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola