Kolkata Doctor Murder : संदीप घोष लगातार आठवें दिन पहुंचे सीबीआई कार्यालय
Published by : Shinki Singh Updated At : 23 Aug 2024 12:37 PM
Kolkata Doctor Murder : आरजी कर में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले की जांच कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई कर रही है. उसी आधार पर संदीप से पूछताछ की जा रही है.
Kolkata Doctor Murder : पश्चिम बंगाल के आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष आज आठवें दिन सीजीओ कॉम्प्लेक्स के सीबीआई कार्यालय में फिर से पेश हुए. सीबीआई पिछले शुक्रवार से लगातार संदीप से पूछताछ कर रही हैं. गुरुवार को सीबीआई उन्हें लेकर सियालदह कोर्ट भी गई थी. पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए उनके आवेदन की सूचना अदालत को दे दी गई है. आरजी कर में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले की जांच कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई कर रही है. उसी आधार पर संदीप से पूछताछ की जा रही है.
संदीप घोष को माना जा रहा है काफी प्रभावशाली
कथित तौर पर संदीप घोष को काफी प्रभावशाली माना जा रहा है. कई लोगों ने आशंका जताई कि वह जांच प्रक्रिया को भी प्रभावित कर सकते हैं. अंततः दबाव में संदीप ने इस्तीफा दे दिया. उन्होंने स्वास्थ्य भवन जाकर अपना त्याग पत्र सौंपा था.संदीप घोष के आरजी कर के इस्तीफे के बाद राज्य सरकार ने उन्हें नेशनल मेडिकल का निदेशक नियुक्त किया था. लेकिन फिर भी विरोध शुरू हो गया. इसके बाद हाई कोर्ट ने उन्हें छुट्टी पर जाने का आदेश दिया. बाद में संदीप को नेशनल मेडिकल से भी हटा दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










