एसएससी युवा छात्र अधिकार मंच ने हाइकोर्ट में सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मंच की ओर से यह ज्ञापन कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को सौंपा गया है

विज्ञापन

कोलकाता. एसएससी युवा छात्र अधिकार मंच ने हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवगणनम से हस्तक्षेप की मांग करते हुए मंगलवार को एक ज्ञापन सौंपा. शाम करीब 4:30 बजे मंच के छह सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल कोर्ट पहुंचा, लेकिन मुख्य न्यायाधीश से मुलाकात नहीं हो सकी. मंच की ओर से यह ज्ञापन कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को सौंपा गया है. मंच के सदस्यों ने आरोप लगाया कि न्यायाधीश विश्वजीत बोस ने इस मामले की सुनवाई के दौरान उनलोगों का बयान बिना सुने ही स्टे ऑर्डर का फैसला दे दिया. यही कारण है कि वे लोग इस मामले में मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं. उल्लेखनीय है कि एसएल-एसटी वर्ष 2016 से नौकरी की मांग कर रहे हैं, लेकिन कई कारणों की वजह से यह मामला अटक गया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola