पेंशन कार्ड दिलाने के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 14.76 लाख की ठगी

पकड़े गये आरोपियों के नाम दिलदार अंसारी (33) एवं अनीश सरकार (21) बताये गये हैं.
कोलकाता. कोलकाता पुलिस के साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने बैंक के रिटायर्ड अधिकारी को अपना निशाना बनाते हुए उससे 14.76 लाख रुपये ठगने के मामले में इंटाली इलाके से दो शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपियों के नाम दिलदार अंसारी (33) एवं अनीश सरकार (21) बताये गये हैं. इनके कब्जे से 12 मोबाइल फोन एवं काफी सोने की चेन व अन्य गहने मिले हैं.
फेसबुक में दिये गये विज्ञापन से शुरू हुई ठगी
पुलिस के मुताबिकपीड़ित 68 वर्षीय विवेकानंद मित्रा ने पुलिस को बताया कि वह गरफा के शीतला मंदिर रोड के निवासी हैं. गत सात फरवरी 2026 को जब वह फेसबुक चला रहे थे, इसी दौरान उन्हें “पेंशन कार्ड ” से संबंधित एक आकर्षक विज्ञापन दिखा. एक पूर्व बैंक कर्मी होने के नाते उन्हें यह योजना काम की लगी और उन्होंने विज्ञापन में दिये गये लिंक पर क्लिक कर दिया.
झांसे में लेकर खाली कर दिये दो बैंक खाते
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि लिंक पर क्लिक करने के कुछ ही देर बाद उनके पास एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया. फोन करने वाले ने खुद को संबंधित विभाग का प्रतिनिधि बताते हुए उन्हें पेंशन कार्ड के लिए आवेदन करने का तरीका बताया. जालसाजों के निर्देशों का पालन करते हुए उन्होंने कुछ डिजिटल प्रक्रियाएं पूरी कीं. इसके बाद उसी दिन दोपहर करीब 2.30 बजे जब उन्होंने अपने बैंक मैसेज देखे, तो उनके होश उड़ गए. उनके बैंक के दो अलग-अलग खातों से कुल 14,76,000 रुपये गायब हो चुके थे. जिसमें साइबर ठगों ने पहले खाते से 13,84,000 रुपये निकाले एवं दूसरे खाते से 92,000 रुपये अन्य अकाउंट में ट्रांसफर कर लिये. धोखाधड़ी का अहसास होते ही पीड़ित ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया. अज्ञात जालसाजों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस का अनुमान है कि यह एक ””””फिशिंग”””” या ””””रिमोट एक्सेस”””” धोखाधड़ी का मामला हो सकता है, जहां लिंक के जरिए पीड़ित के बैंकिंग विवरण हासिल किये गये. आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.
पुलिस ने नागरिकों को आगाह किया है कि सोशल मीडिया पर मिलने वाले किसी भी अनचाहे लिंक या लुभावने विज्ञापनों पर भरोसा न करें, चाहे वह सरकारी योजना जैसा ही क्यों न लगे हों.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




