जेयू में शोध के अवसर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Nov 2024 12:32 AM
अधिसूचना के अनुसार, विश्वविद्यालय एक प्रोजेक्ट पर काम के लिए भर्ती करेगा.
कोलकाता. जादवपुर यूनिवर्सिटी (जेयू) का सोशियोलॉजी विभाग पीजी छात्रों के लिए शोध कार्य का अवसर प्रदान कर रहा है. इस संबंध में विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर एक अधिसूचना प्रकाशित की गयी है. अधिसूचना के अनुसार, विश्वविद्यालय एक प्रोजेक्ट पर काम के लिए भर्ती करेगा. इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. शोध कार्य विश्वविद्यालय के तुलनात्मक साहित्य या तुलनात्मक साहित्य विभाग में पूरा किया जायेगा. ”डिजिटल एम्पावरमेंट एंड ट्रेडिशनल नॉलेज सिस्टम्स : ए केस स्टडी फ्रॉम बांकुड़ा एंड पुरुलिया, वेस्ट बंगाल” नामक परियोजना को भारतीय सामाजिक विज्ञान और अनुसंधान परिषद (आइसीएसएसआर) द्वारा वित्त पोषित किया जायेगा. इस प्रोजेक्ट में फील्ड इंवेस्टिगेटर के पद पर भर्ती की जायेगी. इस पद पर एक रिक्ति है, जिसके लिए आवेदक की आयु 30 वर्ष के भीतर होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों के लिए रियायत दी जायेगी. इसमें योग्य उम्मीदवारों को तय तिथि के अंदर आवेदन करना होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










