सप्तमी से यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व रेलवे चलायेगा आठ स्पेशल लोकल ट्रेनें

Published by : GANESH MAHTO Updated At : 29 Sep 2025 12:41 AM

विज्ञापन

इन ट्रेनों का बीच के सभी स्टेशनों पर ठहराव होगा.

विज्ञापन

कोलकाता. दुर्गोत्सव के दौरान सप्तमी से लेकर नवमी तक यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे के हावड़ा मंडल ने सप्तमी (29 सितंबर) से दो अक्तूबर तक आठ अतिरिक्त ईएमयू स्पेशल ट्रेनें (लोकल) चलाने की घोषणा की है. इन ट्रेनों का बीच के सभी स्टेशनों पर ठहराव होगा.

कौन-कौन सी ट्रेनें चलेंगी (सप्तमी से शुरू): हावड़ा–बर्दवान (बंडेल मार्ग) : हावड़ा से 00:45 बजे प्रस्थान करेगी, बर्दवान 03:10 बजे पहुंचेगी. बर्दवान से रात 21:40 बजे प्रस्थान करेगी, हावड़ा 00:05 बजे पहुंचेगी.

हावड़ा–बर्दवान (डानकुनी मार्ग) : हावड़ा से 01:15 बजे प्रस्थान करेगी और बर्दवान 03:20 बजे पहुंचेगी. बर्दवान से 22:30 बजे प्रस्थान करेगी, हावड़ा 00:45 बजे पहुंचेगी.

हावड़ा–बंडेल ईएमयू स्पेशल : हावड़ा से 01:00 बजे प्रस्थान करेगी, बंडेल 02:05 बजे पहुंचेगी. बंडेल से 23:30 बजे प्रस्थान करेगी, हावड़ा 00:35 बजे पहुंचेगी.

सेवड़ाफुली–तारकेश्वर ईएमयू स्पेशल : सेवड़ाफुली से 00:30 बजे प्रस्थान करेगी, तारकेश्वर 01:20 बजे पहुंचेगी. तारकेश्वर से 23:15 बजे प्रस्थान करेगी और सेवड़ाफुली 00:05 बजे पहुंचेगी.

इसके अलावा ट्रेन संख्या 63501 हावड़ा–बर्दवान (बंडेल मार्ग) मेमू लोकल सप्तमी (29 सितंबर) से प्रतिदिन चलेगी और बंडेल तक सभी स्टेशनों पर रुकेगी.

ट्रेन संख्या 37220 बंडेल–हावड़ा लोकल (सुबह 05:40 बजे) भी त्योहार के दिनों में तय समय के अनुसार चलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola