ePaper

लोगों को सुरक्षा प्रदान करने में पूरी तरह से नाकाम रही भाजपा नीत केंद्र सरकार

Updated at : 10 Jun 2025 10:50 PM (IST)
विज्ञापन
लोगों को सुरक्षा प्रदान करने में पूरी तरह से नाकाम रही भाजपा नीत केंद्र सरकार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर केंद्र पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि भाजपा नीत केंद्र सरकार को सत्ता से हट जाना चाहिए, क्योंकि वह देश के लोगों को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रही है. इस हमले को केंद्र सरकार की "पूर्ण विफलता और लापरवाही " का परिणाम बताते हुए सुश्री बनर्जी ने आतंकवादी हमले के स्थल पर सुरक्षा बलों की अनुपस्थिति पर भी सवाल उठाया.

विज्ञापन

कोलकाता.

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर केंद्र पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि भाजपा नीत केंद्र सरकार को सत्ता से हट जाना चाहिए, क्योंकि वह देश के लोगों को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रही है. इस हमले को केंद्र सरकार की “पूर्ण विफलता और लापरवाही ” का परिणाम बताते हुए सुश्री बनर्जी ने आतंकवादी हमले के स्थल पर सुरक्षा बलों की अनुपस्थिति पर भी सवाल उठाया. बता दें कि इसी साल 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोग मारे गये थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे.

ऐसे में मुख्यमंत्री ””ऑपरेशन सिंदूर”” के दौरान सशस्त्र बलों की वीरता की सराहना करने वाला प्रस्ताव विधानसभा में पारित किचे जाने के बाद सदन को संबोधित कर रही थीं. विधानसभा के स्पीकर बिमान बनर्जी द्वारा सदन में इस प्रस्ताव को रखा गया था. हालांकि पेश किये गये प्रस्ताव में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम उल्लेख नहीं किया गया है.

अपने संबोधन के सीएम ने पूछा : आतंकवादी हमले के समय घटनास्थल पर कोई सुरक्षा बल या पुलिसकर्मी मौजूद क्यों नहीं थे. सुश्री बनर्जी ने कहा कि दोनों देशों के बीच सैन्य संघर्ष के दौरान भारत के पास पीओके (पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर) को नियंत्रण में लेने का अवसर था. सीएम ने कहा : हम आतंकवाद का समर्थन नहीं करते. इसका कोई धर्म, जाति या पंथ नहीं होता. उन्होंने मांग की कि पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों को न्याय के कठघरे में लाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा : भाजपा (सरकार) को इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि वह देश के लोगों को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रही है. ममता बनर्जी ने भारत की सैन्य कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा : उन्हें (पाकिस्तान को) सबक सिखाने की जरूरत थी. हम अपने सशस्त्र बलों की बहादुरी को सलाम करते हैं. उन्होंने भाजपा पर चुनावों को ध्यान में रखते हुए सशस्त्र बलों की वीरता को राजनीतिक रंग देने का भी आरोप लगाया. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा. तृणमूल सुप्रीमो ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी केवल अपना प्रचार करने में व्यस्त हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BIJAY KUMAR

BIJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola