दो बच्चों की पिटाई करने पर प्रमोटर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
दो बच्चों की पिटाई करने पर प्रमोटर गिरफ्तार

रिजेंट पार्क इलाके में एक निर्माणाधीन मकान के एक फ्लैट में गेंद घुस जाने के बाद अपना गुस्सा जाहिर करते हुए स्थानीय प्रमोटर ने दो किशोर को कथित तौर पर बांस की छड़ी से बुरी तरह से पिटाई कर दी.

विज्ञापन

खेल के दौरान फ्लैट में चली गयी थी गेंद

रिजेंट पार्क इलाके के पूर्व पुटियारी इलाके की घटना

इस घटना के बाद इलाके के लोगों में आरोपी प्रमोटर के प्रति भारी रोष

संवाददाता, कोलकाता

रिजेंट पार्क इलाके में एक निर्माणाधीन मकान के एक फ्लैट में गेंद घुस जाने के बाद अपना गुस्सा जाहिर करते हुए स्थानीय प्रमोटर ने दो किशोर को कथित तौर पर बांस की छड़ी से बुरी तरह से पिटाई कर दी. घटना रिजेंट पार्क के पूर्व पुटियारी इलाके की है. आरोपी प्रमोटर का नाम प्रंतोष साहा बताया गया है. उसकी पिटाई से जख्मी किशोर के घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रमोटर को गिरफ्तार कर लिया है.

कब हुई घटना: इस घटना पर जख्मी किशोर की मां ने बताया कि जिस स्थान पर प्रमोटिंग किया जा रहा था, उसके ठीक पास में एक मैदान है. वहां कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे. अचानक एक गेंद उस निर्माणाधीन इमारत के एक फ्लैट में चली गई. आरोप है कि उस समय आरोपी प्रमोटर फ्लैट के कमरे में बैठा था. प्रमोटर के साथ उस फ्लैट में प्रमोटर के साथ कुल चार से पांच लोग मौजूद थे. आरोप है कि आरोपी प्रमोटर ने वहां रखी बांस की छड़ी से दो किशोरों के पैर पर तगड़ा प्रहार किया. जब उनके माता-पिता वहां बच्चों की पिटाई का विरोध करने पहुंचे तो उनके साथ भी बदसलूकी की गयी.

एक का हाथ व दूसरे का पैर टूटने का आरोप

बताया जा रहा है कि प्रमोटर की पिटाई से एक बच्चे का हाथ तो दूसरे का पैर टूट गया है. बाद में स्थानीय निवासियों ने उन्हें घायल अवस्था में बचाया और अस्पताल ले गये. इसके बाद आरोपी प्रमोटर के खिलाफ रिजेंट पार्क थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इधर, जख्मी एक किशोर ने कहा कि हम चार दोस्त गेंद लेने के लिए फ्लैट के भीतर गये थे. इसी दौरान आरोपी प्रमोटर एक कमरे से बांस की छड़ी लेकर बाहर आया. मेरे दो दोस्तों ने उसे देखा और भाग गये. मुझे और मेरे एक दोस्ता को उसने पकड़ लिया और पिटाई कर दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola