ePaper

क्रिकेट बेटिंग कर रहे गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने दबोचा

Updated at : 24 Feb 2026 1:12 AM (IST)
विज्ञापन
क्रिकेट बेटिंग कर रहे गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने दबोचा

चल रहे टी-20 क्रिकेट विश्वकप के मैचों के लिए बेटिंग करने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

कार्रवाई. भारत-साउथ अफ्रीका मैच के दौरान गुप्त सूचना पर की गयी छापेमारी

आरोपी एक विशेष ऐप की मदद से करा रहा था बेटिंग अदालत ने आरोपी को दो मार्च तक पुलिस हिरासत में भेजा

संवाददाता, कोलकाता

चल रहे टी-20 क्रिकेट विश्वकप के मैचों के लिए बेटिंग करने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. लालबाजार के एंटी राउडी स्क्वाड (एआरएस) की टीम के हाथों गिरफ्तार युवक का नाम प्रतीक पिंचा बताया गया है. घटना रविवार को हेयर स्ट्रीट थानाक्षेत्र में स्थित इंडिया एक्सचेंज प्लेस में एक घर की दूसरी मंजिल की है. पुलिस सूत्र बताते हैं कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए लालबाजार के एआरएस की टीम ने बेटिंग कर रहे गिरोह के ठिकाने पर छापामारी की. वहां से प्रतीक पिंचा को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इस ठिकाने से 40 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया. सोमवार को गिरफ्तार आरोपी को बैंकशाल कोर्ट में पेश किया गया. सरकारी वकील ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी एक सॉफ्टवेयर की मदद से बेटिंग गिरोह चला रहा था. पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने के लिए गिरफ्तार आरोपी को पुलिस हिरासत में लेने के लिए आवेदन किया. कोर्ट ने आरोपी को 2 मार्च तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है.

चार साल पहले बीकानेर से कोलकाता आया था आरोपी

गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ करने पर पुलिस को पता चला कि वह चार वर्ष पहले बीकानेर से कोलकाता आकर हावड़ा के शिवपुर स्थित गंगेज गार्डेन में रह रहा था. उसने आसपास रहने वाले लोगों को बताया था कि वह व्यवसाय करता है. पुलिस को सिर्फ उसके कागजी तौर पर व्यवसाय करने से जुड़े कागजात मिले हैं. पुलिस सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी प्रतीक पिंचा के कब्जे से शहर के एक होटल के कमरे की चाभी मिली है. उसके पास होटल के कमरे की चाभी कैसे पहुंची, इसकी जांच की जा रही है. पुलिस ने उसके मोबाइल फोन को खंगाला तो पता चला कि आरोपी के मोबाइल फोन में कई ऐसे बेटिंग ऐप थे, जिनकी मदद से वह बेटिंग कर रहा था. उससे पूछताछ कर उसके गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola