गंगारामपुर में बीएसएफ के जवानों पर हमला जवाबी कार्रवाई में एक बांग्लादेशी हुआ जख्मी

Updated at : 12 Feb 2025 12:40 AM (IST)
विज्ञापन
गंगारामपुर में बीएसएफ के जवानों पर हमला जवाबी कार्रवाई में एक बांग्लादेशी हुआ जख्मी

एक बार फिर बांग्लादेश की ओर से अपराधियों व बदमाशों के दल ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों पर हमला किया.

विज्ञापन

बीएसएफ ने बीजीबी को घुसपैठ रोकने के लिए कहा

संवाददाता, कोलकाता.

एक बार फिर बांग्लादेश की ओर से अपराधियों व बदमाशों के दल ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों पर हमला किया. हालांकि. बीएसएफ की कार्रवाई में वे खदेड़ दिये गये. एक बांग्लादेशी हमलावर घायल हो गया. घायल बांग्लादेशी की पहचान मोहम्मद अलाउद्दीन (22) के रूप में हुई है. वह बांग्लादेश के हरिपुर थाना क्षेत्र के कथलडांगी गांव का निवासी है. हमले की घटना दक्षिण दिनाजपुर के मल्लिकपुर इलाके में हुई.

बीएसएफ ने घायल बांग्लादेशी बदमाश को इलाज के लिए गंगारामपुर स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसकी हालत में सुधार होने पर उसे गंगारामपुर पुलिस थाने के हवाले कर दिया गया. बीएसएफ ने बीजीबी अधिकारियों को फ्लैग मीटिंग के माध्यम से घटना के बारे में सूचित किया. साथ ही बीएसएफ की ओर से बीजीबी से कहा गया है कि वे अपने नागरिकों को भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने से रोकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola