पुलिस की तत्परता से अपने परिवार से मिली वृद्ध महिला

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वृद्ध महिला का खुकू पंडित (75) बताया गया है.

विज्ञापन

बैरकपुर. उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट अंतर्गत नागेर बाजार थाने की पुलिस की तत्परता से लापता एक वृद्ध महिला अपने परिवार वालों से मिल पायी. वृद्ध महिला का खुकू पंडित (75) बताया गया है. वह बीनपुर थाना क्षेत्र जिला झाड़ग्राम के रहने वाली हैं. उन्हें मंगलवार देर रात वृद्ध महिला नागेर बाजार थाना अंतर्गत मधुगढ़ बटतला में बैठी थी और वह अपने ठिकाने के बारे में कुछ नहीं बता पा रही थी, उसने केवल अपना नाम बताया. वह बोलने में असमर्थ थी. वह महिला मानसिक रोग से पीड़ित है. इसके बाद पुलिस ने उन्हें थाने लाकर उनके बारे में जानकारी ली. उनके बारे में पता लगाया और फिर उनके परिवार वालों का पता लगाया. फिर बीनपुर थाने की पुलिस से संपर्क कर उनके परिवार वालों को सूचित किया गया. फिर परिवार वालों को थाने बुलाकर सभी कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद उन्हें सौंपा गया. अपने परिवार से मिलकर महिला काफी खुश हुई.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola