ePaper

मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय ने लॉन्च की नयी वेबसाइट, अब देख सकेंगे 2002 की मतदाता सूची

Updated at : 01 Nov 2025 1:22 AM (IST)
विज्ञापन
मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय ने लॉन्च की नयी वेबसाइट, अब देख सकेंगे 2002 की मतदाता सूची

राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) कार्यालय की पुरानी वेबसाइट तकनीकी खराबी के कारण बंद कर दी गयी है. उसकी जगह अब एक नयी वेबसाइट https://ceowestbengal.wb.gov.in/ शुरू की गयी है.

विज्ञापन

कोलकाता. राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) कार्यालय की पुरानी वेबसाइट तकनीकी खराबी के कारण बंद कर दी गयी है. उसकी जगह अब एक नयी वेबसाइट https://ceowestbengal.wb.gov.in/ शुरू की गयी है. इस पोर्टल पर साल 2002 की पूरी मतदाता सूची देखी जा सकती है. सोमवार को एसआइआर की घोषणा के बाद वेबसाइट पर एक साथ लाखों लोगों के लॉग इन करने से साइट अस्थायी रूप से क्रैश हो गयी, जिससे उपयोगकर्ताओं में नाराजगी देखी गयी. अब सीईओ कार्यालय ने नयी वेबसाइट को सक्रिय कर दिया है, ताकि मतदाता सूची तक आसानी से पहुंचा जा सके. सीईओ कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, 2002 की मतदाता सूची और एसआइआर से संबंधित सभी गतिविधियां इसी नये पोर्टल पर संचालित की जायेंगी.सबसे पहले https://ceowestbengal.wb.gov.in/ वेबसाइट पर जायें पेज खुलने पर राज्य के सभी जिलों के नाम दिखायी देंगे उस जिले का चयन करें, जहां आप या आपके माता-पिता वर्ष 2002 में मतदाता थे इसके बाद संबंधित जिले के विधानसभा क्षेत्रों की सूची खुलेगी अपने विधानसभा क्षेत्र के नाम पर क्लिक करें वहां से मतदान केंद्र का नाम चुनें और सूची स्क्रॉल कर अपना नाम देख सकते हैं

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola