ePaper

अब कोलकाता में बने 500 पासपोर्ट पर इडी की नजर

Updated at : 06 May 2025 1:44 AM (IST)
विज्ञापन
अब कोलकाता में बने 500 पासपोर्ट पर इडी की नजर

फर्जी कागजातों की मदद से बांग्लादेशी नागरिकों के लिए बनाये गये भारतीय पासपोर्ट के मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की टीम ने अब 500 भारतीय पासपोर्ट को संदेह के घेरे में लिया है.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

फर्जी कागजातों की मदद से बांग्लादेशी नागरिकों के लिए बनाये गये भारतीय पासपोर्ट के मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की टीम ने अब 500 भारतीय पासपोर्ट को संदेह के घेरे में लिया है. इन पासपोर्ट की एक सूची तैयार कर इसे क्षेत्रीय पासपोर्ट विभाग को भेजा गया है.

इडी सूत्र बताते हैं कि फर्जी कागजातों की मदद से बनाये गये भारतीय पासपोर्ट की जांच में उन्हें ऐसे 500 पासपोर्ट के बारे में पता चला है, जिन्हें सीमा पार से आनेवाले बांग्लादेशी नागरिकों के लिए बनवाया गया था. इस जानकारी के बाद इन 500 पासपोर्ट की पूरी लिस्ट क्षेत्रीय पासपोर्ट विभाग को भेजी गयी है. इन्हें किसने बनवाया था, इन पासपोर्ट को बनवाने के लिए क्या-क्या कागजात सौंपे गये थे. इन कागजातों के एवज में पुलिस वेरिफिकेशन क्या हुआ था, इन सवालों के बारे में पूरी जानकारी मांगी गयी है.

इडी सूत्र बताते हैं कि इन पासपोर्ट को बनवाने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी आजाद मल्लिक को गिरफ्तार करने के बाद काफी चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. उन्हें उम्मीद है कि यह 500 पासपोर्ट का आंकड़ा बढ़ भी सकता है. इस मामले में सख्ती से जांच की जा रही है.

अधिकारियों का कहना है कि आजाद मल्लिक पाकिस्तान से बांग्लादेश के रास्ते फर्जी कागजातों को जमा करवा कर सिर्फ भारतीय पासपोर्ट ही नहीं बनवा रहा था, बल्कि वह यहां एक हवाला रैकेट भी चला रखा था. इस रैकेट में वह सक्रिय भूमिका निभा रहा था. ब्लैक मनी को आसानी से अन्य देशों में भेजने के अलावा दूसरे देशों से हवाला के जरिये आने वाली मोटी रकम को वह किसी सीक्रेट मिशन के लिए इस्तेमाल कर रहा था. आजाद के बैंक अकाउंट में भी 1.50 करोड़ रुपये से अधिक होने का पता चला है. वह इन रुपये का क्या करता था. ये रुपये कहां से भेजे जाते थे और कहां से आते थे, इसका भी पता लगाया जा रहा है. देखें पेज 08 भी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola