नाला पाट कर अवैध निर्माण! हुमायूं की पत्नी को नोटिस
Author Bijay kumar
Updated:
विज्ञापन

जनता उन्नयन पार्टी के चेयरमैन हुमायूं कबीर की पत्नी अनवारा खातून पर नाले को ब्लॉक कर गैर-कानूनी तरीके से बहुमंजिली बिल्डिंग बनाने का आरोप लगा है. राज्य के भूमि और भूमि सुधार विभाग ने उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा है.
विज्ञापन
कोलकाता
. जनता उन्नयन पार्टी के चेयरमैन हुमायूं कबीर की पत्नी अनवारा खातून पर नाले को ब्लॉक कर गैर-कानूनी तरीके से बहुमंजिली बिल्डिंग बनाने का आरोप लगा है. राज्य के भूमि और भूमि सुधार विभाग ने उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा है. हुमायूं कबीर ने कहा कि यह उनके परिवार को परेशान करने की एक साजिश है और इसमें तृणमूल कांग्रेस व राज्य सरकार शामिल हैं. भूमि सुधार विभाग का आरोप है कि अनवारा खातून और हुमायूं कबीर ने सरकारी नियमों का उल्लंघन कर नालियों को भरकर भवन निर्माण किया है. नोटिस में उन्हें यह बताने को कहा गया है कि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं की जाये. अनवारा खातून ने कहा कि निर्माण कार्य नियमों के अनुसार किया गया था और वह नोटिस का जवाब देंगी. जिला प्रशासन के अनुसार, यदि तय समय में संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, तो निर्माण को गिराने के लिए कदम उठाये जायेंगे. हुमायूं ने सवाल उठाया कि इतने दिनों बाद अचानक उनके घर को गैर-कानूनी क्यों माना जाने लगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










