एक फरवरी तक नोटिस और सात तक सुनवाई खत्म करने का निर्देश

Published by : AKHILESH KUMAR SINGH Updated At : 31 Jan 2026 2:08 AM

विज्ञापन

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) प्रकिया के दूसरे चरण का काम अब अंतिम चरण में है. इसी क्रम में शुक्रवार को सीइओ मनोज कुमार अग्रवाल ने सभी चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक की.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) प्रकिया के दूसरे चरण का काम अब अंतिम चरण में है. इसी क्रम में शुक्रवार को सीइओ मनोज कुमार अग्रवाल ने सभी चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक की. इस बैठक में विशेष रोल ऑब्जर्वर सुब्रत गुप्त समेत सभी डीइओ भी मौजूद रहे. बैठक में एसआइआर की सुनवाई के मामले में कुछ निर्देश जारी किये गये हैं.

जानकारी के अनुसार, एक फरवरी (रविवार) की शाम पांच बजे तक सुनवाई का नोटिस जारी करने का काम खत्म करना होगा और अगले सात दिनों में यानी सात फरवरी तक सुनवाई का पूरा काम खत्म कर लेना होगा. इसके अलावा पिछले दिनों ही सुनवाई की जो प्रक्रिया खत्म हुई है, उसके दस्तावेज अपलोडिंग का काम दो फरवरी तक पूरा करना होगा. इसके अलावा अगले दो-तीन दिनों में सभी माइक्रो ऑब्जर्वरों को सुनवाई केंद्र से हटा कर रोल ऑब्जर्वर के काम में मदद करने के लिए नियुक्त करना होगा. जिला चुनाव अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं हो और सभी मामले नियमों के मुताबिक ही निबटाये जायें.

गौरतलब है कि, पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार 14 फरवरी को अंतिम वोटर लिस्ट जारी होने वाली है. इसके कुछ दिनों बाद ही विधानसभा चुनाव की घोषणा किये जाने की संभावना है. उल्लेखनीय है कि, एसआइआर प्रकिया के पहले चरण में 58 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम हटाये गये हैं, जिसमें 24 लाख मृत मतदाता हैं.

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola