ePaper

आरोपी तृणमूल पार्षद का अब तक कोई सुराग नहीं

Updated at : 23 Dec 2024 12:45 AM (IST)
विज्ञापन
आरोपी तृणमूल पार्षद का अब तक कोई सुराग नहीं

0 लाख रुपये रंगदारी नहीं देने पर एक प्रमोटर पर हमला का मुख्य आरोपी विधाननगर नगर निगम के वार्ड-9 के तृणमूल पार्षद पार्षद समरेश चक्रवर्ती का अब तक कोई सुराग नहीं है.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

50 लाख रुपये रंगदारी नहीं देने पर एक प्रमोटर पर हमला का मुख्य आरोपी विधाननगर नगर निगम के वार्ड-9 के तृणमूल पार्षद पार्षद समरेश चक्रवर्ती का अब तक कोई सुराग नहीं है.

घटना के सात दिन बाद भी वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. पुलिस उसकी तलाश में दीघा समेत कई जगहों पर होटलों में भी तलाशी अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली. बता दें कि 15 दिसंबर को प्रमोटर पर हमला हुआ था. पीड़ित किशोर हालदार ने बागुईहाटी थाने में शिकायत भी दर्ज करायी है. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. लेकिन आरोपी पार्षद फरार है. इधर, प्रमोटर ने आशंका जतायी है कि उसकी हत्या भी हो सकती है. आरोप लगाया कि विधाननगर नगर निगम के मेयर परिषद के सदस्य देवराज चक्रवर्ती के नाम से समरेश चक्रवर्ती रुपये वसूलता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola