नदिया : सड़क हादसे में बीएसएफ के जवान की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कृष्णानगर थाना इलाके में हुई सड़क दुर्घटना में एक बीएसएफ जवान की मौत हो गयी. मृतक की पहचान शुभंकर अधिकारी के रूप में हुई है.

विज्ञापन

कल्याणी. कृष्णानगर थाना इलाके में हुई सड़क दुर्घटना में एक बीएसएफ जवान की मौत हो गयी. मृतक की पहचान शुभंकर अधिकारी के रूप में हुई है. वह हांसखाली थाना अंतर्गत बेनाली न्यूग्राम इलाके का रहने वाला था. जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 11 बजे वह बाइक से घर लौट रहा था. कृष्णानगर से हांसखाली की ओर जाने वाले स्टेट हाइवे पर वह लहूलुहान व अचेतावस्था में पड़ा मिला. राहगीरों से खबर पाकर कृष्णानगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल जवान को अस्पताल ले गयी, जहां डॉक्टरों न उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola