ePaper

बच्ची की सौतेली मां व पिता पर हत्या का केस

Updated at : 31 Oct 2025 1:27 AM (IST)
विज्ञापन
बच्ची की सौतेली मां व पिता पर हत्या का केस

संजय राय की भांजी की संदिग्ध मौत का मामला

विज्ञापन

कोलकाता. आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म व हत्या के मामले में दोषी ठहराये गये आरोपी संजय राय की नाबालिग भांजी की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में अब संजय की बहन व दामाद के खिलाफ हत्या की शिकायत दर्ज करायी गयी है. दोनों 12 वर्षीय बच्ची की सौतेली मां और पिता हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार, दक्षिण कोलकाता के अलीपुर स्थित विद्यासागर कॉलोनी के निवासी और बच्ची की दादी प्रतिमा सिंह ने अपनी पोती की हत्या के आरोप में अपने बेटे भोला सिंह और बहू पूजा सिंह के खिलाफ अलीपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. हालांकि, दादी के अलावा, अलीपुर के डीएल खान रोड स्थित विद्यासागर कॉलोनी के कुछ निवासियों ने भी भोला व पूजा के खिलाफ बच्ची की हत्या की लिखित शिकायत दर्ज करायी है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चूंकि शिकायत हत्या की है, इसलिए मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. प्रतिमा सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी पोती अक्सर उनके पास आती थी और अपने पिता और मां के खिलाफ उसे मारने-पीटने की शिकायत करती थी. कालीपूजा और दिवाली से पहले भी पिता पर बेटी को बेल्ट से पीटने का आरोप लगा था. बच्ची की दादी और पड़ोसियों का आरोप है कि उसकी मौत उसकी मां और पिता की प्रताड़ना के कारण हुई. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले, अलीपुर के डीएल खान रोड में स्थित एक घर के अंदर अलमारी की रॉड से लटकी हुई बच्ची का शव मिला था. इस घटना से इलाके में काफी तनाव फैल गया. बाद में पता चला कि मृतका संजय राय की भांजी थी, जिसे आरजी कर अस्पताल की एक महिला डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola