पीएम मोदी की ब्रिगेड रैली में शामिल होंगे 5 लाख से भी अधिक लोग, भाजपा का दावा

Updated:
विज्ञापन

पीएम मोदी की रैली के लिए कोलकाता का ब्रिगेड परेड ग्राउंड तैयार. मोदी के बड़े-बड़े कटआउट्स लगाये गये.

विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को महानगर के ब्रिगेड मैदान में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के संबंध में कहा कि इस बार सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए सभा में पांच लाख से भी ज्यादा कार्यकर्ता, समर्थक व आम लोग शामिल होंगे.

विज्ञापन

PM Modi Rally: पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि शनिवार को कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ देगी. पीएम मोदी की रैली में 5 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता, समर्थक और आम लोग शामिल होंगे.

PM Modi Rally: सुनील बंसल, भूपेंद्र यादव और मंगल पांडेय की निगरानी में तैयारी

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे को सफलत बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूरी व्यवस्था कर ली है. राज्य में पार्टी के केंद्रीय प्रभारी सुनील बंसल, भूपेंद्र यादव, मंगल पांडेय, बिप्लव देव, अमित मालवीय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों की निगरानी की जा रही है.

लोक भवन में राज्यपाल से मिले शुभेंदु अधिकारी

शुभेंदु अधिकारी ने पिछली रात लोक भवन में राज्य के नवनियुक्त राज्यपाल आरएन रवि से मुलाकात की और उन्हें गीता भेंट में दी. राज्यपाल से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बातचीत में शुभेंदु अधिकारी ने कहा- मैंने राज्यपाल से स्पष्ट कहा है कि आप संविधान के हितों की रक्षा करें और यह सुनिश्चित करें कि उसके हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं हो.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ कठोर कदम उठाने की अपील

नंदीग्राम के विधायक शुभेंदु अधिकारी ने घुसपैठियों का भी जिक्र किया. कहा कि इस दिशा में भी हमें कठोर कदम उठाना होगा. घुसपैठिये राज्य के संसाधनों पर दबाव बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसी स्थिति में हमें उन्हें चिह्नित करके बाहर का रास्ता दिखाना होगा.

बंगाल के नये राज्यपाल को बताया राष्ट्रीय हितों के प्रति समर्पित

उन्होंने राज्यपाल के साथ हुई अपनी मुलाकात को अच्छा बताया. राज्यपाल की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक अच्छे व्यक्ति हैं. राष्ट्र के हितों के प्रति समर्पित हैं. मुझे विश्वास है कि वह पश्चिम बंगाल में संवैधानिक सिद्धांतों को धरातल पर उतारने की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे.

इसे भी पढ़ें

18680 करोड़ की रेल-रोड परियोजनाओं से चमकेगा बंगाल, पीएम मोदी के कार्यक्रम में जायेंगीं ममता बनर्जी!

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की घोषणा से पहले कोलकाता के ब्रिगेड में गरजेंगे पीएम मोदी

पश्चिम बंगाल में भाजपा ला सकती है सीएम फेस, पहले होगा इन सीटों पर उम्मीदवारों का एलान

कोलकाता आने से पहले पीएम मोदी ने बंगाल को दी रेल प्रोजेक्ट की सौगात, झारखंड को भी होगा फायदा

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola