सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण होने से चुंचुड़ा के विधायक नाराज

Updated:
विज्ञापन
सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण होने से चुंचुड़ा के विधायक नाराज

चुंचुड़ा नगरपालिका के 20 नंबर वार्ड के प्रतापपुर इलाके में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा व पक्का निर्माण किये जाने का मामला सामने आया.

विज्ञापन

हुगली. चुंचुड़ा नगरपालिका के 20 नंबर वार्ड के प्रतापपुर इलाके में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा व पक्का निर्माण किये जाने का मामला सामने आया. गुरुवार सुबह इलाके का दौरा करने पहुंचे चुंचुड़ा के विधायक असित मजूमदार ने देखा कि सरकारी जमीन पर जलाशय के किनारे कूड़ा डाल कर भूमि समतल कर पक्का निर्माण किया गया है. इस दृश्य को देखकर विधायक ने कड़ी नाराजगी जतायी. विधायक ने कहा : यह पूरी तरह से अवैध है. इस बारे में जिलाधिकारी मुक्ता आर्य, बीएलआरओ, अतिरिक्त जिलाशासक (भूमि विभाग) और चुंचुड़ा थाने के आइसी को लिखित रूप में सूचित करूंगा. अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. यदि वार्ड के जनप्रतिनिधि जानते थे और प्रशासन को नहीं बताया, तो पार्टी नेतृत्व को सूचित करूंगा. वहीं, विपक्ष ने प्रशासन और सत्तारूढ़ दल पर सवाल उठाये. भाजपा नेता स्वप्न पाल ने कहा कि विधायक मौके पर थे, लेकिन उनकी पार्टी के काउंसिलर व नगरपालिका प्रशासन की इस पर नजर नहीं थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola