ePaper

मिथुन को पाकिस्तान से मिली धमकी

Updated at : 12 Nov 2024 1:50 AM (IST)
विज्ञापन
मिथुन को पाकिस्तान से मिली धमकी

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और शाहरुख खान के बाद फिल्म कलाकार व वरिष्ठ भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती को धमकी मिली है.

विज्ञापन

पाकिस्तान के एक गैंगस्टर ने वीडियो संदेश जारी कर दी धमकी

10-12 दिनों के भीतर विवादित बयान के लिए माफी नहीं मांगने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी

संवाददाता, कोलकाता

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और शाहरुख खान के बाद फिल्म कलाकार व वरिष्ठ भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती को धमकी मिली है. इस दिग्गज अभिनेता को हाल ही में कथित तौर पर वीडियो मैसेज जारी कर जान से मारने की धमकी दी गयी है. बताया जा रहा है कि कथित तौर पर पाकिस्तान के शहजादा भट्टी नाम के गैंगस्टर ने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के नाम पर एक वीडियो संदेश जारी कर यह धमकी दी है. इस वीडियो संदेश में कहा गया है कि हाल ही में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक राजनीतिक भाषण में एक निर्दिष्ट समुदाय के खिलाफ कुछ ऐसे शब्दों का प्रयोग किया है, जिससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा है. गैंगस्टर की तरफ से इसे लेकर बदला लेने की धमकी दी गयी है.

इसके साथ ही वीडियो संदेश में मिथुन चक्रवर्ती से इन शब्दों के प्रयोग के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने को कहा गया है. इसके लिए धमकी देनेवाले गैंगस्टर की तरफ से समय सीमा भी तय कर दी गयी है. इसमें कहा गया है कि अगर मिथुन चक्रवर्ती ने अगले 10-12 दिनों में अपने बयान को लेकर माफी नहीं मांगी तो उनकी प्राण हानि की भी संभावना है. हालांकि इसे लेकर अभिनेता की तरफ से कोई बयान नहीं आया है. सूत्र बताते हैं कि इसे लेकर अभिनेता स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज करने की तैयारी कर रहे हैं. इससे पहले बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बाद शाहरुख खान को धमकी मिल चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola