जोका-माझेरहाट पर्पल लाइन में मेट्रो सेवा बढ़ी, रात 9.26 बजे तक उपलब्ध

Updated:
विज्ञापन
जोका-माझेरहाट पर्पल लाइन में मेट्रो सेवा बढ़ी, रात 9.26 बजे तक उपलब्ध

आज से रोजाना 84 ट्रेनें चलेंगी, प्रथम और अंतिम मेट्रो के समय में भी बदलाव

विज्ञापन

आज से रोजाना 84 ट्रेनें चलेंगी, प्रथम और अंतिम मेट्रो के समय में भी बदलाव

संवाददाता, कोलकाता

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कोलकाता मेट्रो रेलवे ने जोका-माझेरहाट पर्पल लाइन में मेट्रो की संख्या बढ़ा दी है. अब प्रत्येक दिन 80 के बजाय 84 मेट्रो ट्रेनें चलेंगी. मेट्रो सेवा के फेरों के साथ-साथ सर्विस ऑवर्स में भी वृद्धि की गयी है. सोमवार से शुक्रवार तक प्रत्येक कार्य दिवस में चार अतिरिक्त मेट्रो ट्रेनें चलायी जायेंगी. साथ ही, सब-अर्बन यात्रियों की सुविधा के लिए प्रथम और अंतिम मेट्रो के समय को भी बढ़ा दिया गया है.

पर्पल लाइन की आखिरी मेट्रो सेवा जोका से रात 9.05 बजे और माझेरहाट से रात 9.26 बजे रवाना होगी. प्रथम मेट्रो जोका से सुबह 6.40 बजे और माझेरहाट से सुबह 7.03 बजे चलेगी. सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना 84 सर्विस उपलब्ध होंगी, जिसमें अप लाइन में 42 और डाउन लाइन में 42 मेट्रो ट्रेनें शामिल हैं. मेट्रो सेवा में इस बढ़ोतरी और समय विस्तार से ईस्टर्न रेलवे की सियालदह-बजबज लाइन के यात्रियों को सुबह और देर शाम के समय खास सहूलियत होगी. हाल ही में मेट्रो रेलवे ने पर्पल लाइन में शनिवार को सेवा भी शुरू की है. शनिवार को इस लाइन पर 40 सर्विस यानी अप में 20 और डाउन में 20 ट्रेनें चल रही हैं. हालांकि, रविवार को पर्पल लाइन पर कोई सेवा उपलब्ध नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sandip Tiwari

लेखक के बारे में

By Sandip Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola