नौ नाबालिग बांग्लादेश भेजे जायेंगे जलपाईगुड़ी होम से

Updated:
विज्ञापन

सीमा पार से अवैध प्रवेश और नागरिकता जांच की प्रक्रिया के बाद जलपाईगुड़ी के होम में रह रहे नौ नाबालिगों को बांग्लादेश भेजने की प्रशासनिक तैयारी शुरू हो गयी है.

विज्ञापन

कोलकाता.

सीमा पार से अवैध प्रवेश और नागरिकता जांच की प्रक्रिया के बाद जलपाईगुड़ी के होम में रह रहे नौ नाबालिगों को बांग्लादेश भेजने की प्रशासनिक तैयारी शुरू हो गयी है. जिला प्रशासन के अनुसार 17 फरवरी को पेट्रापोल सीमा के रास्ते इन बच्चों को औपचारिक रूप से बांग्लादेशी अधिकारियों को सौंपा जा सकता है. छह किशोरों को जलपाईगुड़ी के कोरक होम और तीन किशोरियों को शहर के अनुभूति होम में रखा गया था. इनके माता-पिता पर आरोप है कि वे बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत आये थे.

बाद में दिनहाटा क्षेत्र में दोबारा सीमा पार करने की कोशिश के दौरान उन्हें गिरफ्तार किया गया और जलपाईगुड़ी केंद्रीय सुधार गृह भेजा गया. अधिकारियों ने बताया कि अनधिकृत प्रवेश से जुड़े कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गयी. छह वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को बाल संरक्षण नियमों के अनुसार होम में रखा गया, जबकि अभिभावकों के खिलाफ अलग से कानूनी प्रक्रिया चलायी गयी. दोनों देशों के प्रशासनिक समन्वय और दस्तावेजी सत्यापन के बाद अब प्रत्यावर्तन का निर्णय लिया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola