ममता के मुकदमे से हलचल आयोग की गलतियां उजागर

Updated:
विज्ञापन
ममता के मुकदमे से हलचल आयोग की गलतियां उजागर

ममता के मुकदमे से हलचल आयोग की गलतियां उजागर

विज्ञापन

हुगली. श्रीरामपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सांसद कल्याण बनर्जी ने चुनाव आयोग और भाजपा पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा दायर मुकदमे के बाद पूरे देश में हलचल मच गयी है और चुनाव आयोग की लगातार की जा रही त्रुटियां अब उजागर हो रही हैं.

अदालत ने भी स्पष्ट कर दिया है कि ऐसी गलतियां स्वीकार नहीं की जायेंगी. उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी की दलील सुनने के बाद समय-सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया.

शुभेंदु अधिकारी पर टिप्पणी करते हुए श्री बनर्जी ने कहा कि उनके बयानों का कोई महत्व नहीं है और उनका राजनीतिक भविष्य समाप्ति की ओर है. प्रधानमंत्री के राज्यसभा बयान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ममता का नाम लिए बिना रोहिंग्या मुद्दा उठाया गया.

भाजपा की चार्जशीट पर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सभी थानों में शिकायत दर्ज करा रही है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा को विपक्ष की भूमिका निभाना ममता बनर्जी से सीखना चाहिए.

विज्ञापन
Sandip Tiwari

लेखक के बारे में

By Sandip Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola