मुख्य चुनाव आयुक्त ने दो फरवरी को ममता को मिलने का दिया समय

Published by : AKHILESH KUMAR SINGH Updated At : 29 Jan 2026 1:31 AM

विज्ञापन

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का बुधवार सुबह विमान दुर्घटना में निधन होने की दुखद घटना के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपना प्रस्तावित दिल्ली दौरा स्थगित कर दिया.

विज्ञापन

15 प्रतिनिधियों के साथ सीइसी से मुलाकात करेंगी सीएम

संवाददाता, कोलकाता

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का बुधवार सुबह विमान दुर्घटना में निधन होने की दुखद घटना के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपना प्रस्तावित दिल्ली दौरा स्थगित कर दिया. सिंगूर में दिन में हुई जनसभा के बाद सुश्री बनर्जी बुधवार को ही दिल्ली रवाना होने वाली थीं. इस बीच, मुख्य चुनाव आयुक्त (सीइसी) ज्ञानेश कुमार ने मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी को दो फरवरी की शाम चार बजे दिल्ली में मुलाकात का समय दिया है. आयोग सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री को अधिकतम 15 लोगों के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात की अनुमति दी गयी है. सीएम ने राज्य में जारी एसआइआर के मुद्दे पर बातचीत के लिए आयोग से समय मांगा था.

बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले जारी मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) प्रकिया के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के बीच मुख्यमंत्री नयी दिल्ली के दौरे पर जाने वाली हैं. पार्टी नेताओं के अनुसार, मुख्यमंत्री के दौरे का मुख्य उद्देश्य बंगाल में एसआइआर के खिलाफ जारी लड़ाई को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाना है. बंगाल में एसआइआर प्रक्रिया चार नवंबर से शुरू हुई थी. उसी दिन ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने एसआइआर के विरोध में कोलकाता की सड़कों पर विरोध मार्च किया था. मार्च के बाद एक रैली को संबोधित करते हुए सीएम व अभिषेक ने चेतावनी दी थी कि अगर कोई वैध मतदाता सूची से बाहर किया गया तो पार्टी एसआइआर के खिलाफ लड़ाई को दिल्ली तक ले जायेगी. पार्टी सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री संसद सत्र के दौरान दिल्ली यात्रा में अन्य विपक्षी दलों के नेताओं से भी मुलाकात कर सकती हैं.

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola