सुंदरबन की कई सीटों पर हारेगी तृणमूल कांग्रेस : शुभेंदु
Published by : BIJAY KUMAR Updated At : 11 Mar 2026 10:32 PM
विज्ञापन
राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने भी इस घटना को लेकर सत्तारूढ़ दल की आलोचना करते हुए दावा किया कि आगामी चुनाव में सुंदरबन क्षेत्र की कई सीटों पर तृणमूल कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ेगा.
विज्ञापन
कोलकाता.
गंगासागर कोस्टल थाना इलाके में भाजपा नेता त्रिलोकेश ढाली पर हुई फायरिंग की घटना को लेकर भाजपा नेताओं ने तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने भी इस घटना को लेकर सत्तारूढ़ दल की आलोचना करते हुए दावा किया कि आगामी चुनाव में सुंदरबन क्षेत्र की कई सीटों पर तृणमूल कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ेगा. बुधवार को कोलकाता एयरपोर्ट के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि चुनाव से पहले राज्य में हिंसा की घटनाएं कोई नयी बात नहीं हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि हर बार चुनाव से पहले हिंसा का माहौल बनाया जाता है. उन्होंने कहा कि सुंदरबन के विभिन्न इलाकों में भाजपा के कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं, जिससे तृणमूल कांग्रेस घबरा गयी है. उनके अनुसार पिछले दो महीनों में काकद्वीप, रायदीघी, पाथरप्रतिमा, कुलपी, मंदिरबाजार और सागर समेत कई इलाकों में भाजपा की सभाओं में भारी भीड़ देखी गयी है. श्री अधिकारी ने बताया कि उन्होंने स्वयं कुलपी, मंदिरबाजार, सागर और काकद्वीप में सभाएं की हैं, जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी रायदीघी में सभा की थी. शुभेंदु अधिकारी का आरोप है कि बढ़ते जनसमर्थन के कारण तृणमूल कांग्रेस भयभीत हो गयी है और इसी वजह से हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं. इस बीच, कोयला तस्करी मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को आसनसोल के बुदबुद इलाके में पुलिस अधिकारी मनोरंजन मंडल के घर पर छापेमारी की. इडी की टीम ने उनके घर पर तलाशी अभियान चला कर उन्हें पूछताछ के लिए पेश होने का नोटिस दिया है. बताया गया है कि इससे पहले फरवरी में भी उन्हें दो बार समन भेजा गया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए थे. इस मामले पर भी शुभेंदु अधिकारी ने सवाल उठाते हुए कहा कि मनोरंजन मंडल को अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके माध्यम से कम से कम 100 करोड़ रुपये की वसूली की गयी है. मुद्दों को ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही सरकार शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि लंबे समय से राज्य के युवाओं को रोजगार नहीं मिला है और अब सरकार योजनाओं के जरिये लोगों का ध्यान अन्य मुद्दों से हटाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद और परिवर्तन की राजनीति के साथ आगे बढ़ रही है और आगामी चुनाव में इसका असर दिखायी देगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










