घुसपैठियों के नेता को हराना होगा : शुभेंदु

Updated at : 19 Mar 2026 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
घुसपैठियों के नेता को हराना होगा : शुभेंदु

शुभेंदु सुबह कोलकाता पहुंचे और चकबेरिया रोड की ओर रवाना हुए, जहां उन्होंने भाजपा के भवानीपुर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया और रैली निकाली. उन्होंने चुनाव प्रचार के अपने पहले दिन पत्रकारों से कहा कि रैली में लोगों की प्रतिक्रिया से उन्हें काफी हौसला मिला है.

विज्ञापन

कोलकाता.

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को दक्षिण कोलकाता की बहुचर्चित भवानीपुर विधानसभा सीट से भाजपा के लिए चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की. इस सीट पर उनका मुकाबला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से है.

शुभेंदु सुबह कोलकाता पहुंचे और चकबेरिया रोड की ओर रवाना हुए, जहां उन्होंने भाजपा के भवानीपुर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया और रैली निकाली. उन्होंने चुनाव प्रचार के अपने पहले दिन पत्रकारों से कहा कि रैली में लोगों की प्रतिक्रिया से उन्हें काफी हौसला मिला है.

शुभेंदु ने रैली में भारी भीड़ को असाधारण बताते हुए कहा : मुझे उम्मीद है कि लोग मुझे स्वीकार करेंगे. शुभेंदु ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा : घुसपैठियों और भ्रष्टाचार के नेता को हराना होगा. गौरतलब है कि यह उनका निर्वाचन क्षेत्र में उम्मीदवार घोषित होने के बाद पहला दौरा है. मीडिया से बातचीत के दौरान शुभेंदु अधिकारी ने कहा : आज से शुरुआत हो गयी है. ममता बनर्जी का जाना तय है. आने वाले दिनों में वोटिंग की यह हवा एकदम सुनामी होगी. ममता बनर्जी 25,000 से 30,000 वोटों से हार जायेंगी. उन्होंने कहा कि भवानीपुर ही नहीं, बल्कि पूरा बंगाल भगवामय हो रहा है. पीएम मोदी की नीतियों की लहर चल रही है. भाजपा की परिवर्तन की लहर चारों तरफ देखने को मिल रही है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि छोटे दुकानदारों ने मुख्यमंत्री के भतीजे द्वारा उत्पीड़न की शिकायत की. शुभेंदु का इशारा तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की ओर था. उन्होंने कहा : छोटे दुकानदारों, चालकों और आम लोगों ने मुझे बताया है कि वे तृणमूल के अत्याचारों से आजिज आ चुके हैं. चैत्र नवरात्र के पहले दिन के पावन अवसर पर, मैंने केवल एक ही लक्ष्य के साथ चुनाव प्रचार शुरू किया है कि तृणमूल को हराना ही होगा.

शुभेंदु अधिकारी गुरुवार को भवानीपुर पुलिस थाने भी गये और आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकियां मिल रही हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी रैली को प्रतिबंधित किया गया या पार्टी कार्यकर्ताओं को परेशान किया गया, तो वह धरना देंगे.

दो सीटों से चुनाव लड़ने के उनके फैसले के बारे में पूछे जाने पर भाजपा नेता ने कहा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे दोनों जगहों से चुनाव लड़ने का निर्देश दिया है. मैं नंदीग्राम से काफी मतों के अंतर से जीतूंगा और यहां (भवानीपुर) भी ममता बनर्जी को हरा दूंगा. नंदीग्राम में उनके प्रतिद्वंद्वी के बारे में पूछे जाने पर, जो पहले उनके साथ जुड़े हुए थे, शुभेंदु ने कहा : मैं उनके बारे में कुछ नहीं कहूंगा. नंदीग्राम के लोग जानते हैं कि मैं उनके साथ कैसे खड़ा रहा हूं.

कोलकाता पुलिसकर्मियों को भारी संख्या में तैनात किया गया और उन्होंने विरोधी समर्थकों को अलग करने व किसी भी अप्रिय घटना को रोकने की पुरजोर कोशिश की. इस बीच भाजपा में शामिल हुए तृणमूल के पूर्व नेता तापस राय ने कहा कि सत्तारूढ़ दल अपने कार्यक्रम को कुछ समय के लिए स्थगित करके संयम दिखा सकता था.

विज्ञापन
BIJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BIJAY KUMAR

BIJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola