बांग्लार बाड़ी: हावड़ा में 357 करोड़ रुपये जारी

Updated:
विज्ञापन
बांग्लार बाड़ी: हावड़ा में 357 करोड़ रुपये जारी

‘बांग्लार बाड़ी’ योजना के तहत जिले के 66586 लाभार्थियों को 357.642 करोड़ रुपया जारी कर दिया गया. बुधवार को हुगली के सिंगुर से आयोजित कार्यक्रम से मुख्यमंत्री ने इस योजना को वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से शुरू किया.

विज्ञापन

हावड़ा.

‘बांग्लार बाड़ी’ योजना के तहत जिले के 66586 लाभार्थियों को 357.642 करोड़ रुपया जारी कर दिया गया. बुधवार को हुगली के सिंगुर से आयोजित कार्यक्रम से मुख्यमंत्री ने इस योजना को वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से शुरू किया. हावड़ा जिला मुख्यालय के काॅन्फ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री अरूप राय, राज्य मंत्री मनोज तिवारी, सांसद प्रसून बनर्जी और विधायक निर्मल माझी के साथ जिलाधिकारी डॉ दीपाप प्रिया उपस्थित थे. ‘बांग्लार बाड़ी’ योजना के फेज दो के तहत जहां जिले के 14 ब्लॉकों के 66586 ग्रामिणों को योजना के तहत प्रत्येक के एकाउंट में 60000 रुपये भेजे गये, वहीं 30 ग्रामीणों को मंत्री अरूप राय, सांसद प्रसून बनर्जी, विधायक निर्मल माझी की उपस्थिति में जिलाधिकारी डॉ दीपाप प्रिया ने जमीन के पट्टे के कागजात प्रदान किये. इसके साथ ही कृषकों को बांग्ला शस्य बीमा योजना के तहत पैसा दिया गया.

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल में ””बांग्लार बाड़ी”” योजना में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को पक्के मकान उपलब्ध कराये जाते हैं. इस योजना के तहत बंगाल सरकार द्वारा बेघर परिवारों को मकान बनाने के लिए 1.2 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाती है.

चार मंजिला अपार्टमेंट में फ्लैट प्रदान किये जाते हैं, जिसमें 10,000 रुपये से कम मासिक आय वाले पात्र लोग शामिल हैं. इसके अतिरिक्त, ग्रामीण क्षेत्रों में ‘बांग्लार बाड़ी’ योजना के तहत आवास निर्माण के लिए 1.2 लाख से अधिक की सहायता प्रदान की जाती है. उन्होंने बताया कि योजना के प्रथम फेज के तहत हावड़ा ग्रामीण इलाके के 22895 लोगों को घर बनाने के लिए 274.74 करोड़ जारी किये गये थे. प्रत्येक लाभार्थी को दो फेज में कुल 1.20 लाख रुपये दिये जाते हैं.

विज्ञापन
Bijay Kumar

लेखक के बारे में

By Bijay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola