अवमानना मामले में हाइकोर्ट पहुंचे कुणाल

Updated:
विज्ञापन
अवमानना मामले में हाइकोर्ट पहुंचे कुणाल

कुणाल घोष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कल्याण बनर्जी, अयन चक्रवर्ती और राहुल मिश्रा ने मामले की पैरवी की.

विज्ञापन

कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस के राज्य महासचिव और प्रवक्ता कुणाल घोष सोमवार को अदालत की अवमानना मामले में पेश होने के लिए कलकत्ता हाइकोर्ट पहुंचे. हालांकि, पीठ के एक न्यायाधीश के चिकित्सीय कारणों से अनुपस्थित रहने के कारण मामले की सुनवाई नहीं हो पायी. इसके बावजूद अदालत के निर्देशानुसार, कुणाल घोष ने हाइकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के समक्ष उपस्थित होकर अपनी हाजिरी दी. कोर्ट के बाहर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कुणाल घोष ने कहा : मुझे नहीं पता कि मेरे खिलाफ यह रूल क्यों जारी हुआ था, क्योंकि घटना के समय मैं वहां मौजूद नहीं था. फिर भी मुझे यह स्पष्ट करना होगा कि मुझे जेल क्यों न भेजा जाए या दंड क्यों न दिया जाए. इसी कारण मुझे पीठ के सामने पेश होना था. कुणाल घोष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कल्याण बनर्जी, अयन चक्रवर्ती और राहुल मिश्रा ने मामले की पैरवी की.

सोमवार को कल्याण बनर्जी ने न्यायमूर्ति अरिजीत बनर्जी से कहा कि वह केवल इस मामले के लिए चंडीगढ़ से आये हैं और उनके मुवक्किल भी उपस्थित हैं. जब पीठ नहीं बैठ रही थी, तब न्यायाधीश के निर्देश पर कुणाल घोष की उपस्थिति रजिस्ट्रार जनरल के समक्ष दर्ज कर ली गयी. विशेष पीठ में न्यायाधीश की अनुपस्थिति के कारण सोमवार को सुनवाई नहीं हुई, लेकिन कुणाल घोष की उपस्थिति दर्ज हो जाने से उन्हें अब बाहर जाने की अनुमति मिल गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola