Kolkata Train News : काली पूजा और दिवाली में चलेंगी विशेष ट्रेनें, जानिए शेड्यूल

Kolkata Train News : कालीपूजा और दिवाली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए सियालदह डिवीजन में अतिरिक्त ईएमयू स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी.
Kolkata Train News : काली पूजा और दिवाली का त्योहार सामने है. काली पूजा और दिवाली के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने सियालदह डिविजन में 31 अक्तूबर की रात से एक नवंबर की सुबह तक (गुरुवार-शुक्रवार) आठ अतिरिक्त लोकल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है. इन ट्रेनों का ठहराव सभी स्टेशनों पर होगा.
- सियालदह-डानकुनी लोकल 31 अक्तूबर की रात 11.30 बजे सियालदह से रवाना होकर रात 12.15 बजे डानकुनी पहुंचेगी और यही ट्रेन रात 12.25 बजे डानकुनी से रवाना होकर रात 1.05 बजे सियालदह पहुंचेगी.
- सियालदह-बारासात-सियालदह लोकल रात 12.10 बजे सियालदह से रवाना होकर 11.55 बजे बारासात पहुंचेगी और रात 1.10 बजे बारासात से रवाना होकर रात 1.55 बजे सियालदह पहुंचेगी.
- सियालदह-राणाघाट लोकल रात 12:40 बजे सियालदह से रवाना होकर रात 2.30 बजे रानाघाट पहुंचेगी और रात 11.45 बजे रानाघाट से रवाना होकर रात 1.40 बजे सियालदह पहुंचेगी.
- सियालदह-बारुईपुर-सियालदह लोकल रात 12.30 बजे सियालदह से रवाना होकर रात 1.15 बजे बारुईपुर पहुंचेगी और रात 1.25 बजे बारुईपुर से रवाना होकर रात 2.10 बजे सियालदह पहुंचेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




