सीएम की सभा में आम लोग नहीं जाते : दिलीप

Published by : AKHILESH KUMAR SINGH Updated At : 29 Jan 2026 1:55 AM

विज्ञापन

उत्तरपाड़ा के माखला में आयोजित परिवर्तन संकल्प सभा में भाजपा नेता दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला.

विज्ञापन

हुगली. उत्तरपाड़ा के माखला में आयोजित परिवर्तन संकल्प सभा में भाजपा नेता दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. स्कूल के छात्रों को मुख्यमंत्री की सभा में ले जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि अब आम लोग मुख्यमंत्री की सभाओं में नहीं जाते हैं, इसलिए स्कूल के बच्चों को जबरन ले जाया गया. दिलीप घोष ने कहा कि सुबह बच्चे स्कूल पहुंचे, वहां से उन्हें सभा में ले जाया गया और शाम तक वे घर नहीं लौटे. जब अभिभावक बच्चों के बारे में पूछने स्कूल पहुंचे और विरोध जताया, तो तृणमूल के लोगों ने उन्हें धमकाया. उन्होंने कहा कि पहले आइसीडीएस और आशा कर्मियों को सभाओं में लाया जाता था और लक्ष्मी भंडार योजना के लाभार्थियों को बुलाया जाता था. अब सभाएं भरने के लिए स्कूल के बच्चों को लाया जा रहा है. दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री का भाषण सुनने अब कोई नहीं आता, यहां तक कि उनकी पार्टी के लोग भी नहीं जाते हैं. पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री के गिरफ्तारी संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें गिरफ्तारी की इतनी इच्छा क्यों है. उनके “भाई” जेल जा रहे हैं, इसलिए मन नहीं भर रहा है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तभी जायेंगी जब वह मुख्यमंत्री नहीं रहेंगी. एसआइआर को लेकर आयोग की बैठक और चिट्ठी विवाद पर उन्होंने कहा कि राज्य के जिलाधिकारी से लेकर बीएलओ तक सभी सरकारी कर्मचारी हैं और उन्हीं के जरिए लोगों को परेशान किया जा रहा है. फिर दोष भाजपा और चुनाव आयोग पर डाला जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुप्रीम कोर्ट की बात भी नहीं मानती हैं. उद्योग के सवाल पर दिलीप घोष ने पूछा कि पंद्रह वर्षों में सिंगुर में कितने उद्योग लगे और कितनों को रोजगार मिला. अवैध कारोबार और आग की घटनाओं को लेकर भी उन्होंने राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया. इस अवसर पर पंकज राय सहित भाजपा के अन्य नेता उपस्थित थे.

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola