Kolkata Doctor Murder : अधीर रंजन चौधरी ने कहा, सीएम खुद नहीं चाहती हैं कि मामले की जांच हो

Updated at : 29 Aug 2024 5:58 PM (IST)
विज्ञापन
Kolkata Doctor Murder : अधीर रंजन चौधरी ने कहा, सीएम खुद नहीं चाहती हैं कि मामले की जांच हो

Kolkata Doctor Murder : ममता बनर्जी खुद नहीं चाहती हैं कि इस मामले की ठीक से जांच हो क्योंकि कई रहस्य सामने आएंगे, वह नहीं चाहती कि ऐसा हो, इसलिए वह अनाप-शनाप बोलकर और लोगों को डराकर ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही हैं.

विज्ञापन

Kolkata Doctor Murder : कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक डॉक्टर के दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में कोलकाता में विरोध प्रदर्शन किया. कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, हम बंगाल के लोगों और मृतक डॉक्टर के परिवार की मांगों में अपना स्वर मिला रहे हैं. ममता बनर्जी खुद नहीं चाहती हैं कि इस मामले की ठीक से जांच हो क्योंकि कई रहस्य सामने आएंगे, वह नहीं चाहती कि ऐसा हो, इसलिए वह अनाप-शनाप बोलकर और लोगों को डराकर ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही हैं… लेकिन यह एक जन आंदोलन बन गया है.

कोलकाता में राजनीतिक पार्टियों का प्रदर्शन जारी

कांग्रेस ने कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल में एक महिला चिकित्सक के साथ हुए कथित बलात्कार और हत्या के विरोध में गुरुवार को रैली का आयोजन किया. कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अधीर चौधरी के नेतृत्व में निकाली गई रैली कॉलेज स्क्वायर से शुरू हुई और उत्तर कोलकाता में श्यामबाजार क्रॉसिंग की ओर बढ़ी, जो आर जी कर अस्पताल के करीब है.

Also read : Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने अपने बयान पर दी सफाई कहा, मेरे खिलाफ हो रहा है झूठा प्रचार

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नौ अगस्त को महिला चिकित्सक का शव मिला था.इस बीच एक अन्य रैली में सैकड़ों महिलाओं ने कोलकाता की सड़कों पर प्रदर्शन किया. हाथों में तख्तियां और बैनर लिए प्रदर्शनकारी महिलाओं ने अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और शहर में महिलाओं के लिए कड़े सुरक्षा उपाय करने की अपील की.

Also read : West Bengal: सुकांत मजूमदार ने अमित शाह को लिखा पत्र, ममता बनर्जी पर दी बड़ी जानकारी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola