आर्थिक अनियमितता के आरोप में अनिकेत महतो समेत कई जूनियर चिकित्सक तलब

Updated at : 09 Feb 2025 12:58 AM (IST)
विज्ञापन
आर्थिक अनियमितता के आरोप में अनिकेत महतो समेत कई जूनियर चिकित्सक तलब

आरजी कर को लेकर आंदोलन के नाम पर आर्थिक अनियमितता के आरोप में अनिकेत महतो समेत कई जूनियर चिकित्सकों को विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से तलब किया गया

विज्ञापन

अनिकेत से वीडियो काॅन्फ्रेंस के जरिये हुई पूछताछ

कोलकाता . आरजी कर को लेकर आंदोलन के नाम पर आर्थिक अनियमितता के आरोप में अनिकेत महतो समेत कई जूनियर चिकित्सकों को विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से तलब किया गया. शनिवार को जूनियर चिकित्सक अनिकेत से वीडियो कांफ्रेंस के जरिये पूछताछ की गयी. जानकारी के मुताबिक, आरजी कर मामले को लेकर जूनियर डॉक्टरों द्वारा राज्य स्वास्थ्य विभाग के सामने विधाननगर के करुणामयी में मंच तैयार कर धरना दिया गया था. उस दौरान मंच की तैयारी और संबंधित मामलों के लिए विभिन्न स्रोतों से वित्तीय सहायता आये थे. इसे लेकर राजू घोष नामक एक शख्स ने विधाननगर साइबर क्राइम थाने में वित्तीय भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करायी थी. इसी मामले में शनिवार को आरजी कर के जूनियर डॉक्टर अनिकेत महतो समेत कई को विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के डीडी विभाग ने तलब किया. सशरीर हाजिर नहीं हो पाने पर वीडियो कांफ्रेंस के जरिये हाजिर होने को कहा गया था. उनसे कई सवाल पूछे गये. हालांकि उन्होंने बाद में आरोप लगाया है कि दबाव बनाने के लिए झूठे मामले दर्ज कर ऐसा किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola