ePaper

इस्कॉन मंदिर को सात लाख रुपये और चेक वापस मिले

Updated at : 14 Jul 2025 1:51 AM (IST)
विज्ञापन
इस्कॉन मंदिर को सात लाख रुपये और चेक वापस मिले

एगरा स्थित इस्कॉन मंदिर की दान पेटी में श्रद्धालुओं द्वारा जमा किये गये लाखों रुपये बैंक में जमा करते समय खो गये थे.

विज्ञापन

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से हुआ संभव

हल्दिया. एगरा स्थित इस्कॉन मंदिर की दान पेटी में श्रद्धालुओं द्वारा जमा किये गये लाखों रुपये बैंक में जमा करते समय खो गये थे. हालांकि, एगरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण खोए हुए सात लाख रुपये और एक चेक वापस मिल गये. पुलिस ने ये पैसे और चेक इस्कॉन मंदिर प्रबंधन को सौंप दिये हैं, जिसने पुलिस के काम की सराहना की है. रविवार को पुलिस एसडीपीओ देवी दयाल कुंडू ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि सात जुलाई को एगरा के इस्कॉन मंदिर के एक पुजारी दान पेटी में जमा सात लाख रुपये और एक चेक बैंक में जमा कराने जा रहे थे. मोटरसाइकिल पर बैठते समय रुपयों से भरा बैग सड़क पर गिर गया. जब उन्हें पैसे खोने का पता चला, तो उन्होंने स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करायी.

एगरा थाने के आइसी अरुण कुमार खां के नेतृत्व में पुलिस ने जांच शुरू की. सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस को पता चला कि एक मोटरसाइकिल चालक ने सड़क पर पड़ा रुपयों से भरा बैग उठाया था. मोटरसाइकिल के नंबर प्लेट की जांच के बाद पुलिस उस व्यक्ति तक पहुंची और लाखों रुपये व चेक बरामद कर लिया, जिसे मंदिर प्रबंधन को वापस कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola