दुग्ध सहकारी संस्था ‘सुंदरिनी’ को अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

Updated at : 20 Oct 2024 1:21 AM (IST)
विज्ञापन
दुग्ध सहकारी संस्था ‘सुंदरिनी’ को अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पेरिस में आयोजित तीसरे आइडीएफ डेयरी इनोवेशन अवार्ड्स में नवीन और पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियों के लिए इसे सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

कोलकाता. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को बताया कि सुंदरबन स्थित दुग्ध सहकारी संस्था ‘सुंदरिनी’ को अंतरराष्ट्रीय डेयरी फेडरेशन द्वारा सम्मानित किया गया है. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पेरिस में आयोजित तीसरे आइडीएफ डेयरी इनोवेशन अवार्ड्स में नवीन और पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियों के लिए इसे सम्मानित किया गया. सुंदरिनी ने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के साथ मिलकर यह पुरस्कार जीता है.

शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा : सुंदरबन की महिलाओं से जुड़ी एक और सफलता की कहानी साझा करते हुए खुशी हो रही है! हमारी दूध सहकारी संस्था सुंदरिनी (सुंदरवन सहकारी दूध संघ और पशुधन उत्पादक संघ) और एनडीडीबी ने मिलकर अंतरराष्ट्रीय डेयरी फेडरेशन से एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीता है.

हम विश्व स्तर पर 153 प्रविष्टियों में विजयी हुए हैं. वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान, दूध संघ ने सुंदरबन की ग्रामीण महिलाओं के लिए लगभग चार करोड़ रुपये की आय सृजित की. मैं सुंदरिनी दूध संघ की महिला सदस्यों और हमारे संबंधित अधिकारियों की उद्यमशीलता की भावना को बधाई देती हूं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola